29 APRMONDAY2024 12:57:06 AM
Nari

शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

  • Edited By Kirti,
  • Updated: 16 Jun, 2023 05:52 PM
शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। कहते है शनिवार के दिन जो लोग मंदिर या घर में इनकी पूजा-अर्चना करते है। उन पर शनि की विशेष कृपा बनी रहती है। बता दें कि शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है जोकि सूर्य देव के पुत्र है। वे मनुष्य के कर्मों के आधार पर उसके भविष्य का फैसला करते हैं। वह अच्छे कर्म करने वाले को शुभ फल देते हैं, तो बुरे कर्म करने वाले को दंड भी देते हैं। तो चलिए जानते है पंडित इंद्रमणि घनस्याल से कि ऐसे कौन से उपाय है जिन्हें करने से शनिदेव की कृपा हम पर बनी रहती है। 


पीपल के पेड़ की पूजा

 शनिवार के दिन जो भी भक्त व्रत रखता है शनिदेव उससे बहुत खुश होते है। इस दिन पीपल की विशेष पूजा की जाती है और शाम के वक्त कहते है पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाकर तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे आपके घर में खुशहाली आती है।

PunjabKesari

कौवे को रोटी खिलाना

शनिवार के दिन कौवे को रोटी खिलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। यदि तमाम प्रयासों के बावजूद सफलता आपके हाथ नहीं लग रही है तो आप के लिए रोटी का यह उपाय वरदान साबित हो सकता है।

PunjabKesari

शनि रक्षा स्त्रोत का पाठ करें

शनिवार को शनि रक्षा स्तोत्र का पाठ करना भी लाभदायक रहता है। इसलिए इस दिन शनि रक्षा स्त्रोत पाठ कर शनि देव से साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष से रक्षा की प्रार्थना करें। इससे शनिदेव आपके सारे दुख दूर करते हैं।

PunjabKesari

दान करें 

इस दिन गरीब लोगों को काला छाता, कंबल, उड़द, शनि चालीसा, काला तिल, जूता, चप्पल आदि का दान करें। इन वस्तुओं के दान से शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे दुखों को दूर करते हैं।

PunjabKesari

शनिवार को न करें ये काम 

1 इस दिन सरसों का तेल खरीदकर घर में नहीं लाना चाहिए और न ही दुकान से खरीदना चाहिए। पहले से खरीद कर रखे हुए तेल का ही उपयोग करना चाहिए।
2 इस दिन काला तिल भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होने के बजाए नाराज हो सकते हैं।
3 शनिवार को लोहा या लोहे से बने समान नहीं खरीदना चाहिए। इस दिन लोहे का दान करना उचित है, परन्तु खरीदना उचित नहीं माना जाता है।
4 गरीब, कमजोर या वृद्ध का अपमान नहीं करना चाहिए, न ही उन्हें परेशान करना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति से शनिदेव कभी प्रसन्न नहीं होते हैं।
5 शनिवार के दिन उत्तर और पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचे।


 

 

 

 

 


 

Related News