19 APRFRIDAY2024 4:24:54 AM
Nari

सुशांत की पहली बरसी पर इमोशनल हुए सेलेब्स, अंकिता ने एक्टर की याद में करवाया हवन

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 14 Jun, 2021 12:02 PM
सुशांत की पहली बरसी पर इमोशनल हुए सेलेब्स, अंकिता ने एक्टर की याद में करवाया हवन

आज ही के दिन बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत दुनिया को अलविदा कह गए थे। इस बात पर अभी भी विश्वास करना मुश्किल है कि सुशांत की मौत हो चुकी है। सुशांत की मौत का सबसे गहरा सदमा उनके परिवारवालों को लगा था। जवान बेटे की मौत की खबर सुन सुशांत के पिता अपनी सुध-बुध खो बैठे थे। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि परिवार का होनहार बेटा जिसने खुद इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई, जो परिवारवालों की जान हुआ करता था वो इस तरह से सभी से मुंह मोड़कर चला गया।

PunjabKesari

आज सुशांत की पहली बरसी पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें याद कर रहे हैं। जहां एक तरफ सितारों ने एक्टर संग बिताए दिनों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तो वहीं एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सुशांत की पहली बरसी पर हवन करवाया। 

अंकिता लोखंडे

अंकिता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हवन की वीडियो शेयर की है। 

PunjabKesari

पुलकित सम्राट

एक्टर ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ उन्होंने इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

 

भूमि पेडनेकर 

भूमि ने सुशांत संग कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'आपकी याद आती है, आपके प्रश्न और वह सब कुछ जिसके बारे में हमने बात की। सितारों से लेकर अनजानी चीजों तक, आपने मुझे दुनिया ऐसी दिखाई जैसे मैंने पहले कभी नहीं देखी थी। मुझे आशा है कि आपको शांति मिल गई है।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhumi 🌻 (@bhumipednekar)

 

अर्जुन बिजलानी 

एक्टर ने सुशांत संग तस्वीर शेयर कर लिखा, 'आप हमेशा लाखों दिलों में जिंदा रहेंगे मेरे दोस्त। मुझे यकीन है कि आप जिस जगह है वहां खुश हैं।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Bijlani (@arjunbijlani)

 

अली गोनी 

 

 

खेसारी लाल यादव

भोजपूरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर सुशांत की तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है। इसके साथ ही एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'सुशांत भाई, आपके पुण्यतिथि पर आपको नमन करता हूं। ये पोस्ट शेयर करते वक्त लिखा नहीं जा रहा। दुखी हूं, मन टूट सा गया है।'

 

 

काजल रघवानी

एक्ट्रेस काजल रघवानी ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'अच्छे लोगों मर जाते हैं लेकिन मौत उनके नामों को नहीं मार सकती।' सुशांत सिंह राजपूत।

 

अक्षरा सिंह

भोजपूरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी सुशांत को याद किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

Related News