06 MAYMONDAY2024 12:00:50 PM
Nari

Bharat और Reshma Grover का लेटेस्ट कलेक्शन Celestial Mogul लॉन्च

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Nov, 2022 05:30 PM
Bharat और Reshma Grover का लेटेस्ट कलेक्शन Celestial Mogul लॉन्च

रेडिकल डिज़ाइनर जोड़ी भरत और रेशमा ग्रोवर ने  दिल्ली के NH8 में बेला मोंडे होटल में अपने लेटेस्ट कलेक्शन Celestial Mogul को लॉन्च किया। उनका कहना है कि यह कलेक्शन  मनुष्य और प्रकृति के बीच आध्यात्मिक और आकाशीय संबंध के लिए एक चमकदार श्रोत है। यह आउटफिट विशेष रूप से metro men के लिए बनाए गए हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 


glitz & glamour कलेक्शन शादी, पार्टी और रेड कार्पेट के लिए अच्छा ऑपशन है। भरत और रेशमा ग्रोवर की शानदार रचना को स्पोर्ट करते हुए बॉलीवुड अभिनेता आदित्य सील ने इस शो की शुरुआत की। ये जाने-माने डिजाइनर 16  वर्षों के जादू और चमक के लिए जाने जाते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


इस कार्यक्रम में भरत और रेशमा ग्रोवर ने अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए कहा- हमने इस शो का आयोजन 16 साल में मिली सफलता को लेकर रखा है। उन्होंने कहा- लोगों की कड़ी मेहनत और प्यार के साथ इंडस्ट्री में 16 साल बहुत अच्छे रहे हैं। सेलेस्टियल मोगुल नाम का अपना नया कलेक्शन लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। 


भरत और रेशमा ग्रोवर का कहना है कि- हमारा संग्रह  शक्तिशाली व्यक्ति का जश्न मनाता है। हम लोगों से इसके प्रति वही प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं जो हमें अब तक मिली थी। शो स्टॉपर मनीष पॉल के रनवे पर चलने के साथ शो समाप्त हुआ। 
 

Related News