29 APRMONDAY2024 2:00:56 AM
Nari

नहाने से पहले लगाएं Homemade Ubtan, सोने की तरह चमकेगी स्किन

  • Edited By neetu,
  • Updated: 20 Mar, 2022 11:38 AM
नहाने से पहले लगाएं Homemade Ubtan, सोने की तरह चमकेगी स्किन

पुराने जमाने में हमारी दादी-नानी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए उबटन लगाती थीं। नेचुरल चीजों से तैयार देसी उबटन स्किन को गहराई से साफ व पोषित करने का काम करते हैं। सभी चीजे नेचुरल होने से इनसे साइड इफेक्ट होने का कोई खतरा भी नहीं रहता है। ऐसे में आप भी चाहे तो ग्लोइंग व जवां स्किन के लिए नहाने से पहले उबटन बनाकर लगा सकती हैं। चलिए आज हम आपको घर पर उबटन बनाने, इस्तेमाल करने व इसके फायदों के बारे में बताते हैं...

सामग्री

कॉफी/चावल का आटा/ मसूर दाल का पाउडर- 1 चम्मच
बेसन/मैदा/गेंहू का आटा- 1 चम्मच
दही/दूध/पानी- 1 चम्मच
टमाटर/नींबू का जूस- 1 चम्मच

PunjabKesari

उबटन बनाने का तरीका

सभी चीजों को एक साथ मिलाएं। आप जरूरत के हिसाब से चीजों को कम या ज्यादा भी कर सकते हैं। पेस्ट ना ज्यादा पतला हो और ना ही गाढ़ा। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा लूज हैं तो इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। ऑयली स्किन वाले इसमें 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अब इसे 2-5 मिनट तक सेट होने के लिए अलग रख दें।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले चेहरे को धोकर हल्का गीला रखें। इसके बाद उबटन की एक मोटी लेयर लगाएं। आप इसे नहाने से पहले चेहरे, हाथों-पैरों, गर्दन यानि फुल बॉडी पर लगा सकते हैं। इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें। अब टमाटर या नींबू के छिड़के से स्किन की मसाज करें। हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। 3-5 मिनट मसाज करने के बाद नॉर्मल पानी से साफ कर लें या नहा लें। इसके बाद चेहरे को पूरी तरह से सूखाएं ना। इसे थोड़ी देर गीला ही रहने दें। आप चाहे तो इसे सुबह या सोने से पहले चेहरे, गर्दन व हाथों पर लगाकर 2 मिनट मसाज करके दो सकते हैं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए रोजाना नहाने से पहले इस उबटन को लगाएं। इसके साथ ही आपने यहां उबटन लगाया है उस स्किन पर साबुन ना लगाएं।

PunjabKesari

होममेड उबटन लगाने के फायदे

इससे स्किन गहराई से साफ होगी। डेड स्किन सेल्स साफ होकर पिंपल्स, दाने, सनटैन आदि की समस्या से बचाव रहेगा। सनटैन से खराब हुई स्किन रिपेयर होगी। चेहरे पर एक्ने, झाइयां, पिंपल्स की समस्या दूर होगी और बढ़ने से बचाव रहेगा। सूरज की तेज किरणों से झुलसी स्किन अंदर से रिपेयर होकर साफ, निखरी, ग्लोइंग व खिली-खिली नजर आएगी।

 

Related News