इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स का आयोजन शुक्रवार को मुंबई के 'एसवीपी स्टेडियम' में किया गया। कप्तान 'विराट कोहली'अपनी प्यारी धर्मपत्नी 'अनुष्का शर्मा' के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विराट और अनुष्का ने इस समारोह की कई तस्वीरें अपने फैंस से साझा की है।चलिए आपको इन तस्वीरों की एक झलक दिखातें है।
यह समारोह पहले फरवरी में आयोजित होने वाला था, लेकिन पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हमले के बाद यह प्रोग्राम पोस्टपोन कर दिया गया था।
यहां पर कई और दिग्गज भी शामिल थे। जिनमें पुलेला गोपीचंद, अभिनव बिंद्रा, सरदार सिंह, महेश भूपति, पी टी उषा और अंजली भागवत शामिल थे। स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजेएफआई) के 200 पत्रकारों द्वारा एक शॉर्टलिस्ट बनाए जाने के बाद नॉमिनेशन पेपर दिया गया था।इस मीट में निर्णय ज्यूरी द्वारा ही सारे फैसले लिए गए थे।
मगर इस समारोह के दौरान अनुष्का का लुक बहुत ही बोल्ड और फॉर्मल था। वह बेहद सेक्सी लग रही थी। यहीं-नहीं विराट भी बहुत हैंडसम लग रहे थे। उनकी तस्वीरें ट्विटर पर भी छाई हुई है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP