25 APRTHURSDAY2024 8:40:32 AM
Nari

कोरोना पीड़ितों के लिए टीवी अभिनेता अंश अरोड़ा ने डोनेट किए इतने ऑक्सीजन सिलेंडर

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 14 May, 2021 12:27 PM
कोरोना पीड़ितों के लिए टीवी अभिनेता अंश अरोड़ा ने डोनेट किए इतने ऑक्सीजन सिलेंडर

कोरोना माहामारी से संक्रमित मरीज़ों की मदद के लिए अब तक कई बाॅलीवुड और टीवी कलाकार मदद के लिए आगे आ चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में टीवी सीरियल 'कसम तेरे प्यार की' से हिट होने वाले एक्टर अंश अरोड़ा का भी नाम शमिल हो गया है। 


PunjabKesari
 

अभिनेता अंश अरोड़ा ने दिल्ली और गुडग़ांव में 100 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर और 1000 से अधिक ऑक्सीजन बीपीसी फ्लो मीटर सिलेंडर किट्स जरूरतमंद लोगों को दान किए हैं। इसके अलावा  वह ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक हैंडल @aanshharora का भी उपयोग कर रहा है। 
 

अंश अरोड़ा ने बताया कि, मैं और मेरी टीम ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सा उपकरणों की तत्काल आवश्यकता वाले लोगों तक पहुंचने के लिए अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी वो दिल्ली और गुरुग्राम में ही मदद कर पा रहे हैं। लोगों को अभी इन सबकी काफी जरुरत है। उन्होंने कहा कि जितने भी लोग हो सके अपने सेफ रखते जरुरतमंद लोगों की मदद जरूर करें।

Related News