20 APRSATURDAY2024 3:24:44 AM
Life Style

क्यों खास है अगहन मास का पहला गुरुवार, भगवान विष्णु के 12 नामों से मिलेगा मनचाहा वरदान

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 17 Nov, 2021 04:23 PM
क्यों खास है अगहन मास का पहला गुरुवार, भगवान विष्णु के 12 नामों से मिलेगा मनचाहा वरदान

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल का नौवां महीना अगहन यानी मार्गशीर्ष कहलाता है, जो 20 नंवबर 2021 से शुरू हो रहा है। मान्यता है कि इस महीने में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। अगहन मास के पहले में गुरुवार से भगवान विष्णु की अराधना की जाती है। हालांकि कुछ लोग बुधवार से इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि अगहन मास में आप भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं।

अगहन मास क्यों है खास?

शास्त्रों के मुताबिक, मार्गशीर्ष भगवान श्रीकृष्ण के ही रूपों में से एक है इसलिए इसे खास माना जाता है। वहीं,  27 नक्षत्र में से एक मृगशिरा नक्षत्र भी है, जिसका संबंध इस माह से है। इस माह की पूर्णिमा मृगशिरा नक्षत्र से युक्त होती है इसलिए इस महीने को मार्गशीर्ष मास कहा जाता है।

भगवान विष्णु के 12 पवित्र नाम देंगे मनचाहा वरदान

अच्युत, अनंत, दामोदर, केशव, नारायण, श्रीधर, गोविंद, माधव, हृषिकेश, त्रिविकरम, पद्मनाभ, मधुसूदन का जाप जरूर करें। मान्यता है कि इससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और मनचाहा वर मिलता है। साथ ही इससे आप भयमुक्त रहते हैं और अकालमृत्यु का खतरा भी टल जाता है। भगवान विष्णु का का 1 नाम लेकर उन्हें 1 पीला फूल अर्पित करें। पूजा के बाद इन फूलों को पीपल के पेड़ के नीचे या मदी में प्रवाहित कर दें।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न?

1. मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर दीप जरूर जलाएं। साथ ही मुख्य द्वार से लेकर आंगन व पूजाघर में चावल के आटे के घोल से अल्पनाएं बनाए।

2. अगहन महीने के पहले गुरुवार को इन अल्पनाओं में मां लक्ष्मी के पांव में अर्पित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी के सिंहासन को आम, आंवला और धान की बलियों से सजाएं। कलश स्थापित करने के बाद मां की पूजा करें और फिर भोग लगाएं।

3. मान्यता है कि अगहन महीने के हर गुरुवार मां को अलग-अलग पकवान का भोग लगाना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होती है और उनकी शुभ आशीर्वाद मिलता है। इस शुभ अवसर पर आस-पड़ोस की महिलाओं, बहू-बेटियों को प्रसाद जरूर बांटे।

PunjabKesari

चंद्रमा को प्रसन्न करें

मार्गशीर्ष चंद्रमा को प्रसन्न करने का महीना भी माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हैं वह इस महीने में चंद्र भगवान की अराधना करके आशीर्वाद पा सकते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में जरूर करें ये काम

मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते समय उनके भोग में तुलसी के पत्ते डालना ना भूलें। इसके साथ ही शंख पूजा भी जरूर करें।

PunjabKesari

घर आप भी चाहते हैं कि घर में सुख-समृद्धि बनी रहे तो आगहन महीने में ये काम जरूर करें।

Related News