29 APRMONDAY2024 3:04:45 PM
Nari

भगवान सूर्य से जुड़ा आदित्य की बेटी का नाम, जानें 'त्विषा' का अर्थ और पढ़ें ट्रेंडिंग बेबी नेम्स

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Mar, 2022 11:57 AM
भगवान सूर्य से जुड़ा आदित्य की बेटी का नाम, जानें 'त्विषा' का अर्थ और पढ़ें ट्रेंडिंग बेबी नेम्स

बॉलीवुड अभिनेता, सिंगर और टीवी होस्ट आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल हाल ही में पेरेट्स बने हैं।  श्वेता और आदित्य के घर एक नन्हीं परी यानि बेटी ने जन्म लिया है। कुछ दिन पहले ही आदित्य नारायण ने अपनी लाडली की पहली झलक और उसका नाम सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। बता दें, एक्टर ने अपनी बेटी का नाम 'त्विषा' रखा है। जो सोशल मीडिया पर उनके फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें, उनकी बेटी का नाम और अर्थ दोनों की बेहद खास है। चलिए जानते हैं 'त्विषा' का अर्थ...

PunjabKesari

सूर्य से जुड़ा हुआ 'त्विषा' नाम

बता दें, कुछ दिनों पहले आदित्य ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा था। इसमें उन्होंने अपने फैंस को उनके किसी भी तरह के सवाल पूछने को कहा था। इसी सेशन दौरान उनके एक फैन ने सवाल किया कि, उन्होंने अपनी प्यारी बेटी का नाम क्या रखा हैं तो उसका जवाब देते हुए आदित्य ने कहा कि, उन्होंने अपनी नन्हीं परी का नाम 'त्विषा नारायण झा' (Tvisha or Twisha) रखा है।

 

आदित्य ने सोशल मीडिया पर बेटी के नाम का अर्थ भी बताया

आदित्य ने फैंस को अपनी बेटी का नाम बताते हुए उसका अर्था भी बताया। उन्होंने ने बताया कि, संस्कृत भाषा के शब्द त्विषा का अर्थ यानि मतलब- वैभव, प्रकाश व सूरज की किरण है। बता दें, आदित्य और उनके पिता उदित नारायण के नाम भी भगवान सूर्य से संबंध रखते हैं। इन दोनों का नामों का अर्थ रोशनी, सवेरा व कामयाबी है। भगवान सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसके साथ ही उन्हें दुनियाभर में जीवन का मुख्य स्त्रोत माना जाता है। इसलिए सूरज, प्रकाश और किरण जैसे शब्दों का इस्तेमाल कोई नया कार्य आरंभ करने वाली बातों से जरूर जुड़ा होता है। ऐसे में सूर्य देवता से मिलते-जुलते नाम रखने से बच्चों में उनके जैसे गुण आते हैं। ऐसे में आप भी चाहे तो अपने बच्चों के लिए ऐसे ही कुछ यूनिक, धार्मिक व संस्कृति से जुड़ी नाम रख सकते हैं।

 

सूर्य देव के नाम पर आप भी चुन सकते हैं अपने न्यूबॉर्न बेबी के लिए नाम

अगर आप भी नए-नए पेरेंट्स बने हैं और अपने बच्चे के लिए यूनिक, स्टाइलिश मगर अर्थपूर्ण नाम सर्च कर रहे हैं तो आप सूर्य देव से जुड़े कुछ नामों से अपने बेबी का नाम चुन सकते हैं।


लड़कियों के नाम व अर्थ

उदिता- जो जीवन में निरंतर आगे की ओर बढ़ता जाए।

अदिती-आदित्य और देवों की माता।

रश्मिका- सूर्य की किरणें

आरुषि- सूर्य की पहली किरण, रोशन, जीवन देने वाली

अविका- सूरज का प्रकाश, आकर्षित व्यक्तित्व

श्रीका- सूर्य की पुत्री, चमकता हुआ सूरज, तेज प्रकाश

सुर्वी- सूर्य, दिनेश

 


लड़कों के नाम व अर्थ

ईशान -यह अग्नि और सूर्य देव के नाम है। इसका अर्थ राजा, दयालु और समृद्धि भी है।

रेयांश- र्य का अंश या सूर्य से संबंध रखने वाला।

वरेण्य - अच्छे चरित्र वाला व्यक्ति।

आदर्श- सूरज, सिद्धांत, आस्था और उत्कृष्टता।

चित्रथ- सूर्य की तरह तेज और क्षमता रखने वाला।

दिनेश- भगवान सूर्य को दिनेश भी कहा जाता है। इसका अर्थ है दिन का स्‍वामी।

दिवाकर- कई ग्रंथों में सूर्य देव को दिवाकर के नाम से पुकारा जाता है।

 

 

Related News