26 APRFRIDAY2024 12:30:59 AM
Life Style

आलिया-रणबीर से मलाइका-अर्जुन तक, सितारों ने यूं सेलिब्रेट किया New Year

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 01 Jan, 2019 01:27 PM
आलिया-रणबीर से मलाइका-अर्जुन तक, सितारों ने यूं सेलिब्रेट किया New Year

आज हर कोई नए साल का स्वागत अपने-अपने अंदाज में कर रहा है। कुछ लोग कल रात को न्यू ईयर सेलिब्रेट कर चुके है। 2019 के इस आगाज को बॉलीवुड सितारों ने भी मजेदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है। जहां आलिया भट्ट ने यह जश्‍न रणबीर कपूर के परिवार के साथ मनाया है वहीं, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हाथों में हाथ डालकर नए साल का जश्न मनाते नजर आए। आइए जानते है कैसे बी-टाउन सितारों ने अपना नय साल सेलिब्रेट किया। 

मलाइका ने अर्जुन के साथ मनाया न्यू ईयर

मलाइका अरोड़ा ने 2018 की आखिरी रात अर्जुन कपूर और उनके परिवार के साथ पार्टी की। पार्टी में अर्जुन के चाचा संजय कपूर, उनकी पत्‍नी माहीप कपूर और करण जौहर भी नजर आए। अगर नजर इस दौरान मलाइका ड्रेसअप पर डाले तो उन्होंने शिमरी कलर फ्रंट कट ड्रेस पहनी जिसमें वह काफी हॉट लग रही थी। वहीं, अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। पार्टी की एक तस्वीर सोशल अकाउंट पर शेयर करते हुए संजय कपूर ने लिखा, 'फैमली।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Family ❤️

A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on Dec 31, 2018 at 11:49am PST

 

न्‍यू ईयर ईव मनाने न्‍यूयॉर्क आलिया

आलिया भट्ट न्‍यू ईयर ईव मनाने के लिए न्‍यूयॉर्क पहुंची। इस दौरान उनके साथ रणबीर कपूर का पूरा परिवार नजर आया। रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने अपने इंस्‍टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की जिसमें ऋषि कपूर, बेटी ऋद्धिमा कपूर, बेटे रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आ रही है। 

 

Related News