09 MAYTHURSDAY2024 5:32:56 PM
travelling

यहां के लोग बारिश के लिए करते है अजीबोगरीब रिवाज! (pics)

  • Updated: 25 Sep, 2016 12:25 PM
यहां के लोग बारिश के लिए करते है अजीबोगरीब रिवाज! (pics)

पानी की कीमत को तो सभी लोग जानते है कि पानी हमारी जिदंगी में कितना अनमोल है। दुनिया में कई जगहें ऐसी है, जहां पानी कितनी मुश्किल से मिलता है। कई बार पानी की वजह से ही लोगों में झगड़े हो जाते है। ऐसे किस्से अापने कई बार सुने और पढ़े भी होंगे। कई जगहों पर लोग पानी की बूंदों के लिए इंतजार करते रहते है। ऐसे में यहां रहने वाले लोग बरसात लाने के लिए ना जाने क्या-क्या उपाय करते है।  अाज हम अापको इन उपायों के बारे में ही बताएंगे कि भारत के लोग बारिश लाने के लिए कौन-कौन से अजीबोगरीब तरीके अपनाते है।  

 

1. मेंढकों की शादी

भारत के महाराष्ट्र और असम में लोग बारिश ना होने की वजह से मेंढ़कों की शादी करते है। इस शादी में वह पूरे रस्मों-रिवाज करते है। उनका मानना है कि मेढ़को की शादी करवाने से बरसात होने लगती है। 

2. वरूण यज्ञ

जल देवता को प्रसन्न करने के लिए देश में कई जगह यज्ञ कराएं जाते हैं, जिसे वरूण यज्ञ कहा जाता हैं। यह यज्ञ महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक के कई भागों में किया जाता है। इस यज्ञ में ब्राहम्ण पानी में बैठकर यज्ञ और हवन करते है। 

3. कीचड़ में लेट कर प्रार्थना

यूपी के नारी-बारी इलाके में बारिश को बुलाने के लिए बच्चों को कीचड़ में लेटा दिया जाता हैं और बच्चें कीचड़ में लेटकर भगवान से बरसात के लिए प्रार्थना करते है।

4. शिव आराधना

झारखंड में बारिश को बुलाने के लिए भगवान शिव की आराधना की जाती है। इसमें भगवान शिव के मंदिर के सामने लोग कपड़े उतार के हाथ में लाठी लेकर लेटते है। ताकि भगवान प्रसन्न हो सकें। 

5. खेत जोतना

यूपी के सूखाग्रस्त इलाकों के कई लोगों का मानना है कि अपने सूखे खेतो में शाम के समय जुताई करने से पानी बरसने लगता है।

Related News