20 MAYMONDAY2024 8:09:26 AM
Nari

जब साड़ी के कारण आलिया को होना पड़ा था शर्मिंदा, बोली- मैंने बाथरूम में कर दिया था खुद को बंद

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 May, 2024 05:55 PM
जब साड़ी के कारण आलिया को होना पड़ा था शर्मिंदा, बोली- मैंने बाथरूम में कर दिया था खुद को बंद

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों मेट गाला 2024 को लेकर छाई हुई है। मेट गाला के रेड कार्पेट पर आलिया के देसी अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया था। फेमस डिजाइनर सब्यसाची की साड़ी में उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। अपने साड़ी लुक को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस को साड़ी के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। उन्होंने हाल ही में अपने से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vogue (@voguemagazine)


 आलिया भट्ट ने मेट गाला  का बीटीएस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वह इवेंट के लिए कैसे तैयार हुई थी। इस वीडियो में वह अपने मेकअप आर्टिस्ट के बारे में भी दिलचस्प बातें करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी उन्हें काफी अच्छे तरीके से जानते हैं। वह आलिया के साथ नौ साल से काम कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


आलिया ने कहा कि एक बार उनकी बहन शाहीन भट्ट पुनीत से नाराज हो गई थीं, क्योंकि उन्होंने एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन पर एक बढ़िया तोहफा दे दिया था। इस वीडियो में आलिया की साड़ी स्टाइल करने वाली अनाइता श्रॉफ अदाजानी भी कुछ जानकारियां देती हुए नजर आई। वीडियो में आलिया ने बचपन से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए  बताया कि कैसे उनके साड़ी खुल गई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया ने बताया कि वह जब नौवीं क्लास में पढ़ती थी तब टीचर्स डे पर स्कूल में साड़ी पहनकर गई थी। यह पहला मौका था, जब उन्होंने साड़ी पहनी थी।  उन्होंने बताया कि  वह स्कूल पहुंची तो उनकी साड़ी की प्लेट्स ही खुल गईं थी। उन्होंने बताया कि- वह तुरंत भागी और बाथरूम में जाकर खुद को बंद कर लिया। 

PunjabKesari
बता दें कि मेट गाला में एक्ट्रेस ने मिंट ग्रीन कलर की साड़ी जो कैरी की थी उसे बनाने में शिल्पकारों, कढ़ाई करने वालों, कलाकारों और रंगरेजों सहित 163 व्यक्तियों ने अपना योगदान दिया। इसे बनाने में कुल 1965 घंटे लगे। इस साड़ी के साथ एक लंबा मैचिंग वेल उनके लुक को रॉयस बनाने का काम कर रहा था।


 

Related News