23 APRTHURSDAY2026 10:15:24 PM
Nani Ma ke nuskhe

मुलेठी खाने के हैं 10 बड़े फायदे

  • Updated: 29 Sep, 2016 11:11 AM
मुलेठी खाने के हैं 10 बड़े फायदे

मुलेठी के उपयोग : मुलेठी बहुत गुणकारी औषधि है। इसका उपयोग ना केवल आमाशय की प्रॉबल्म बल्कि गैस्ट्रिक अल्सर के लिए फायदेमंद भी है। यह स्वाद में मीठी होती है, जो असली मुलेठी होती है वो अंदर से पीली और रेशेदार होती है। मुलेठी के सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचे रह सकते है। अाइए जानते है मुलेठी के गुणों के बारे में... 

 


1.खांसी 

खांसी की समस्या होने पर मुलेठी को काली-मिर्च के साथ खाने से कफ में आराम मिलता है। इससे सूखी खांसी के साथ-साथ गले की सूजन ठीक होती है।

 

2. मुंह सूखना 

अगर आपका बार-बार मुंह सूख जाता है तो मुलेठी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है।इसमें पानी की मात्रा 50 प्रतिशत तक होती है। मुंह सूखने पर बार-बार इसे चूसें। 

 

3. गले की खराश 

गले में खराश के लिए भी मुलेठी का प्रयोग किया जाता है। इसको चूसने से गले की खराश ठीक होती है। 

 

4. महिलाओं के लिए फायदेमंद 

मुलेठी महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। मुलेठी का एक ग्राम चूर्ण का रोजाना सेवन करने से स्त्रियां, अपनी, योनि, सेक्‍स की भावना, सुंदरता को लंबे समय तक बनाए रख सकती हैं।

 

5. पेट की इंफैक्शन 

मुलेठी पेट में बने घाव को ठीक करती है। इससे पेट के घाव जल्‍दी भर जाते हैं। पेट के घाव होने पर मुलेठी की जड़ का चूर्ण इस्‍तेमाल करना चाहिए।

 

6. हाइपर एसिडिटी

मुलेठी का चूर्ण ड्यूओडनल अल्सर के अपच, हाइपर एसिडिटी आदि पर लाभदायक प्रभाव डालता है। साथ ही अल्सर के घावों को भी तेजी से भरता है।

 

7. उल्टी में सहायक 

खून की उल्टियां होने पर दूध के साथ मुलेठी का चूर्ण लेने से फायदा होता है। 

 

8. हिचकी अाना

हिचकी होने पर मुलेठी के चूर्ण को शहद में मिलाकर नाक में टपकाने से लाभ होता है।

 

 


 

Related News