17 JUNMONDAY2024 9:08:14 AM
Nari

जिम जाने का नहीं है वक्त तो वर्किंग वूमन ट्राई करें ये Exercises, 50 की उम्र में दिखेंगी 25 की

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 25 May, 2024 02:33 PM
जिम जाने का नहीं है वक्त तो वर्किंग वूमन ट्राई करें ये Exercises, 50 की उम्र में दिखेंगी 25 की

नारी डेस्क : हर महिला चाहती हैं कि वो ताउम्र जवां रहे। लेकिन उम्र बढ़ने के साथ- साथ शरीर में कई तरह के बदलाव आ जाते हैं। इम्यूनिटी कमजोर होती है और बीमारियों की चपेट में आने का डर रहता है। शरीर के साथ- साथ इसका असर चेहरे पर भी दिखता है। झुर्रियां आने लगती हैं और चेहरे पर बुढ़ापा दिखने लगता है। ये ही वजह है कि बॉलीवुड डीवाज योग और एक्सरसाइज पर इतना जोर देती हैं, क्योंकि स्किन केयर प्रोडक्ट्स आपको अंदर से हील नहीं कर सकते हैं। शिल्पा शेट्टी, मलाइका अरोड़ा और कैटरीना कैफ जैसी एक्सट्रेज की एवरग्रीन ब्यूटी का ये ही राज है। इन कुछ एक्सरसाइज को अपनी रुटीन में शामिल करके आप भी उम्र की तेजी बढ़ती घड़ी को रोक सकते हो।

रनिंग

रनिंग करने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं। इससे मसल्स मजबूत होती हैं और एनर्जी लेवल बना रहता है। ये एक्सरसाइज रोजाना करना फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

क्रंच्चेस

शरीर में स्टैमिना को बढ़ाने के लिए और मसल्स को मजबूत करने के लिए इस एक्सरसाइज को किया जा सकता है। ये स्किन के लिए भी अच्छी होती है।

स्विमिंग

हर दिन इस एक्सरसाइज को करने से बहुत एनर्जी मिलती है। ये स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। वहीं ये पूरी बॉडी के लिए अच्छी एक्सरसाइज है।

PunjabKesari

एरोबिक्स

एरोबिक्स एक मजेदार एक्सरसाइड है, जिससे इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है। ये दिल संबंधी बीमारियां, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करता है।

सीढ़ियां चढ़ना

अगर आप बिजी वर्किंग वूमन हैं और आपके पास ज्यादा समय नहीं रहता एक्सरसाइज के लिए तो चीढ़िया चढ़ें। इससे शरीर फिट रहेगा।

PunjabKesari

स्क्वाट्स

हेल्दी रहने के लिए ये एक्सरसाइज काफी अच्छी है। इससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम होता है। इसे रोजाना अपनी रुटीना में शामिल करने से एनर्जी बनी रहती है।

साइकिलिंग

हर उम्र की महिलाओं को साइकिल जरूर चलानी चाहिए। इससे मसल्स और पीठ टोन होते हैं। वहीं इसे बैली फैट कम करने में भी मदद मिलती है।

PunjabKesari

जवां रहने के लिए इन एक्सरसाइज को अपनी रूटीन का हिस्सा बनाएं।
 

Related News