23 APRWEDNESDAY2025 3:13:15 PM
Nari

पंजाबी मुंडे की दुल्हन बनेगी हरियाणा की छोरी, टीम इंडिया के दो Players  बनने जा रहे हैं जीवनसाथी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Mar, 2025 02:34 PM
पंजाबी मुंडे की दुल्हन बनेगी हरियाणा की छोरी, टीम इंडिया के दो Players  बनने जा रहे हैं जीवनसाथी

नारी डेस्क:  पंजाब का जालंधर दो ओलिंपियन हॉकी प्लेयर्स की शादी का गवाह बनने जा रहा है।  ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह जल्द ही दूल्हा बनने जा रहे हैं। उनका दुल्हन और कोई नहीं ओलंपिक खिलाड़ी उदिता दुहन है। खेल के मैदान में दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई अब वह अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। 

PunjabKesari
दोनों ओलंपिक खिलाड़ियों की शादी 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में होगी। दोनों परिवार शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।  इस कार्यक्रम के तहत 19 फरवरी को डीजे पार्टी होगी, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। 21 मार्च को सुबह 8 बजे बारात घर से श्री गुरुद्वारा साहिब के लिए निकलेगी और 9 बजे आनंद कारज होगा। शादी के बाद 22 मार्च को रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें कई खिलाड़ी, पुलिस अधिकारी और राजनेता मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari
भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर खिलाड़ी उदिता ने 2017 में सीनियर लेवल पर डेब्यू किया था। वह 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 2021 टोक्यो ओलंपिक में भारत को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह पिछले साल महिला हॉकी इंडिया लीग की नीलामी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली खिलाड़ी भी बनी थीं।

PunjabKesari

 2016 में अपने पिता को खोने के बाद भी उदिता ने शानदार प्रदर्शन कर पूरी दुनिया को दिखा दिया कि वह कितनी मजबूत हैं। वह न सिर्फ भारतीय टीम की नियमित खिलाड़ी हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अलग मुकाम हासिल किया है। मनदीप और उदिता की मुलाकात साल 2018 में बेंगलुरु में नेशनल कैंप के दौरान हुई थी। पहले ये सिर्फ अच्छे दोस्त थे और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। बताया गया था कि लॉकउाउन के समय उनका रिश्ता और मजबूत हो गया था। तभी दोनों ने एकदूसरे का हमसफर बनने का फैसला किया। 

Related News