06 AUGTHURSDAY2026 2:16:16 PM
Nari

खेल के मैदान पर दर्दनाक हादसा! LIVE फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 06 Aug, 2026 01:33 PM
खेल के मैदान पर दर्दनाक हादसा! LIVE फुटबॉल मैच के दौरान बिजली गिरने से खिलाड़ी की मौत

नारी डेस्क:  फुटबॉल के मैदान पर एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। थाईलैंड में एक लाइव फुटबॉल मैच के दौरान अचानक बिजली गिरने से 24 वर्षीय खिलाड़ी सोफ्वान अवाई की मौत हो गई। इस घटना में कई अन्य खिलाड़ी भी घायल हुए हैं। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

मैच के दौरान अचानक गिरी बिजली

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक घटना थाईलैंड में आयोजित हो रहे गोलोक एफए कप लोकल फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान हुई। इस टूर्नामेंट में थाईलैंड और मलेशिया की टीमें हिस्सा ले रही थीं। मंगलवार को सैमकोल्ट्स और अबू x नोंग सिरिन के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इसी मैच के दौरान अचानक मैदान पर बिजली गिरी, जिसकी चपेट में कई खिलाड़ी आ गए।

24 साल के सोफ्वान अवाई ने गंवाई जान

इस हादसे में सैमकोल्ट्स टीम के विंगर सोफ्वान अवाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजली गिरने के बाद उन्हें तुरंत मेडिकल टीम ने संभाला और बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। 24 साल के युवा खिलाड़ी की मौत से पूरी फुटबॉल कम्युनिटी में शोक की लहर दौड़ गई है।

12 खिलाड़ी हुए घायल

मैदान पर बिजली गिरने की वजह से सिर्फ सोफ्वान अवाई ही प्रभावित नहीं हुए, बल्कि करीब 12 अन्य खिलाड़ी भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें मैच के दौरान अचानक हुए इस भयावह हादसे को देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 2 फेम Jiya Shankar ने की सगाई,  रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी

थाईलैंड फुटबॉल एसोसिएशन ने जताया दुख

फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड (FAT) ने सोफ्वान अवाई के निधन पर दुख जताते हुए उनके परिवार और क्लब के प्रति संवेदना व्यक्त की। एसोसिएशन ने कहा कि इस दुखद समय में उनकी संवेदनाएं खिलाड़ी के परिवार, फुटबॉल क्लब और हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।

थाईलैंड में बिजली गिरने से मौत के मामले चिंता का विषय

रिपोर्ट्स के अनुसार, थाईलैंड में बिजली गिरने की घटनाएं आम हैं। डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 से 2024 के बीच देश में 283 लोगों पर बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों में खेल गतिविधियों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। 

  
 

Related News