05 AUGWEDNESDAY2026 2:11:54 PM
Life Style

शो 'खतरों के खिलाड़ी' में मुश्किल स्टंट करने के बाद बेहोश हुई रुबीना दिलैक, चिंता में फैंस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Aug, 2026 10:46 AM
शो 'खतरों के खिलाड़ी' में मुश्किल स्टंट करने के बाद बेहोश हुई रुबीना दिलैक, चिंता में फैंस

नारी डेस्क: रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।   हेलीकॉप्टर और पानी से जुड़े एक बहुत जोखिम भरे स्टंट के दौरान टीवी स्टार रुबीना दिलैक लगभग डूब ही गई थीं और कुछ देर के लिए बेहोश हो गईं। उन्हें एम्बुलेंस से  तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।  
PunjabKesari

इस खबर के सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इससे पहले रुबीना दिलैक ने माना था कि माँ बनने के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी शो में वापसी करने पर उन्हें शारीरिक रूप से कई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहा कि उन्हें एहसास हुआ कि प्रेग्नेंसी के बाद उनके शरीर में काफ़ी बदलाव आए हैं।
PunjabKesari

 इस एडवेंचर रियलिटी शो में अपने पिछले अनुभव की तुलना मौजूदा अनुभव से करते हुए, रुबीना ने बताया कि मां बनने के बाद उन्हें अपनी शारीरिक क्षमताओं में तुरंत फ़र्क महसूस हुआ। उन्होंने कहा-"जब मैंने पहला सीज़न किया था, तब भी शारीरिक चुनौतियां थी, लेकिन जब मैं इस बार आई, तो मुझे एहसास हुआ कि मेरा शरीर अब काफ़ी अलग है।" जानकारी के लिए बता दें कि रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला 2023 में जुड़वां बेटियों, जीवा और एधा, के माता-पिता बने थे।

Related News