06 SEPFRIDAY2024 3:28:41 PM
Nari

एक पूरी दुनिया में फेमस और दूसरी लाइमलाइट से दूर, नीता अंबानी से बिल्कुल उल्ट है छोटी बहन ममता दलाल

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 20 Jul, 2024 03:33 PM
एक पूरी दुनिया में फेमस और दूसरी लाइमलाइट से दूर, नीता अंबानी से बिल्कुल उल्ट है छोटी बहन ममता दलाल

नारी डेस्क: अनंत अंबानी की शादी के चलते अम्बानी परिवार से जुड़ा हर सदस्य ट्रेंड में है। अंबानी परिवार का हर मेंबर अपनी अलग पहचान रखता है हालांकि इन सबमें नीता अंबानी सबसे पावरफुल मानी जाती हैं इसी लिए तो लोग नीता अंबानी से जुड़ी हर चीज जानने की अलग ही उत्सुकता रखते हैं। नीता अम्बानी और उनके बच्चों के बारे में  तो सब जानते ही हैं लेकिन नीता की मायका फ़ैमिली में उनकी छोटी बहन भी है जो खास मौको पर उनके साथ ही नजर आती हैं हालाँकि वह limelight से दूर ही रहती है क्योंकि उन्हें लाइम्लायट से दूर रहना ही पसंद है। 

नीता की छोटी बहन ममता जिन्हे लाइम्लायट से दूर रहना ही पसंद है

नीता और उनकी छोटी बहन ममता में ये दो बड़े फर्क है कि जहां नीता हर समय चर्चा में रहती है लेकिन ममता दलाल कैमरे की दुनिया से दूर ही है।  नीता अंबानी से बिल्कुल उल्ट है छोटी बहन ममता दलाल नीता खुद एक मिडल क्लास गुजराती फैमिली से ताल्लुक रखती थी। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नीता अंबानी का बचपन का नाम नयनतारा था हालांकि, नाम को छोटा करके सभी ने 'नीता' पुकारना शुरू कर दिया। 

PunjabKesari

नीता क्लासिकल डांसर बनाना चाहती थी

उनके पिता रविंद्रभाई दलाल, बिडला की एक कंपनी में सीनियर अधिकारी थे। अब वह इस दुनिया में नहीं है। शुरू से ही नीता की क्लासिकल डांस में रूचि थी और वह इसी में अपना करियर भी बनाना चाहती थी लेकिन उनकी मां चाहती थी कि वह चार्टर्ड अकाउंटेंट बने। ममता, नीता अंबानी से 4 साल छोटी हैं।नीता ने मुंबई के प्रसिद्ध नरसी मोंजी कॉलेज ऑफ कॉमर्स और इकॉनामिक्स से कॉमर्स की डिग्री ली और साथ के साथ भरतनाट्यम भी सीखा, जिसमें वह निपुण है। कॉलेज के दिनों में वह स्टेज परफॉरमेंस भी दिया करती थीं। उनकी भरतनाट्यम परफॉर्मेंस को देखने के बाद ही स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी ने अपने बेटे मुकेश अंबानी से उनके विवाह का प्रपोजल दिया था। शिक्षा से उनका गहरा लगाव रहा इसलिए शादी के बाद उन्होंने पहले शिक्षिका के रूप में पढ़ाना शुरू किया था और उनकी बहन ममता दलाल टीचर हैं। ममता, नीता अंबानी से 4 साल छोटी हैं।

PunjabKesari

धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई  प्राप्त की 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी बहन ममता, धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाती हैं और मैनेजमेंट टीम की सदस्य हैं। ममता हु-ब-हू अपनी बहन के जैसे ही लगती हैं। धीरूभाई अंबानी स्कूल की स्थापना नीता अंबानी के नेतृत्व में ही हुई जो आज भारत के चुनिंदा स्कूलों में शामिल है। नीता अंबानी, अपनी मां और बहन दोनों के साथ कई मौकों पर एक साथ नजर आती हैं। अनंत राधिका की शादी में भी नीता अम्बानी की बहन ममता और मां पूर्णिमा साथ ही नजर आई है। ममता शादीशुदा है या नही इसकी कोई जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नही है। 

भले ही अब नीता दुनिया के रईसों में शामिल है लेकिन मिडल क्लास में पली नीता आज भी डाउन टू अर्थ नेचर की हैं और उनका यही स्वभाव उन्हें दूसरों से अलग दिखाता है और ये संस्कार उन्हें अपने पेरेंट्स से मिले हैं। 

आपको पेकेज अच्छा लगा तो इसे लाइक करना ना भूले और अम्बानी परिवार में किस सदस्य के बारे में जानना चाहते है हमें जरुर बताए।


 

Related News