04 APRSATURDAY2026 11:00:59 PM
Nari

5 साल के इस बालक के पास है Super Brain, उंगलियों पर रटे हैं सभी देशाें के नाम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Oct, 2021 12:36 PM
5 साल के इस बालक के पास है Super Brain, उंगलियों पर रटे हैं सभी देशाें के नाम

5 साल का हितेन कौशिक इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। यह किसी शरारत के कारण नहीं बल्कि अपने टैलेंट को लेकर छाया हुआ है। अगर हम यह कहें कि इसका दिमाग गूगल से कम नहीं है तो वह गलत नहीं होगा। प्रतिभा के धनी हितेन कौशिक को भारत और अमेरिका के सभी राज्यों के नाम उंगलियों पर रटे हुए हैं।  इतना ही नहीं वह  संस्कृत, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा बोलना भी बखूबी जानता है। 

इसे संविधान की भी पूरी समझ

जहां  बड़े-बड़े लोग संविधान को नहीं समझ पाते तो वहीं  हितेन को  भारत के अब तक के सभी प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम याद हैं।  हितेन की प्रतिभा को देखते हुए उसका नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। उसे तो भारत के संविधान की प्रस्तावना सहित कई देशों की राजधानी, मुद्रा, संस्कृत के श्लाेक व मंत्र तक भी याद हैं।

 हितेन के टैलेंट की लिस्ट लंबी

 हितेन के टैलेंट की लिस्ट इतनी लंबी है कि उसे  सौरमंडल, आकाशगंगा, महाद्धीप, महासागर के नाम भी याद हैं। विश्व के 70 से अधिक देश के नाम और उनकी राजधानियां ,  अलग अलग देशों की करेंसी और झंडों की जानकारी भी इस नन्हे जनाब को है। तभी तो उनका खुद का एक यू-ट्यूब चैनल भी है, जहां उनके टेलैंट को देखा जा सकता है।  

शिव तांडव जुबानी याद 

हितेन के माता-पिता की उनसे बहुत उम्मीदें हैं और वे चाहते हैं कि हितेन एक सफल व्यक्ति बने। वह पने माता-पिता से हमेशा सवाल पूछता है और वह उसके जवाब देने में जुटे रहते हैं। उसके पिता ने बताया कि हितेन को शिव तांडव जुबानी याद है और वह दाे मिनट 15 सेकंड में इसे सुना देता है। 

Related News