21 DECSUNDAY2025 5:19:46 PM
travelling

Sawan Special: ये हैं भारत के सबसे मशहूर और प्राचीन शिव मंदिर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 13 Aug, 2018 12:53 PM
Sawan Special: ये हैं भारत के सबसे मशहूर और प्राचीन शिव मंदिर

सावन का महीना चल रहा है और इस महीने में भक्त भी देश-विदेश के शिव मंदिरों में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं। मगर आज हम आपको भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु देश से नहीं बल्कि विदेशों से भी आते हैं। तो चलिए जानते हैं भारत में बने भगवान शिव के इन प्राचीन मंदिरों के बारे में, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
 

1. वाराणसी, काशी विश्‍वनाथ मंदिर
पिछले कई हजारों से वाराणसी में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वाराणसी के इस मंदिर को देखने और भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

2. उत्तराखंड, केदारनाथ मंदिर
केदारनाथ मंदिर भी भारत के सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक हैं। मगर इस खास मंदिर के द्वार सिर्फ अप्रैल से लेकर नवंबर महीने में ही खोले जाते हैं। आपको बता दें कि यहां पर मौजूद शिवलिंग काफी प्राचीन है।

PunjabKesari

3. जम्‍मू कश्मीर, अमरनाथ गुफा
भारत के और भगवान शिव के मुख्य धार्मिक स्थलों में से एक अमरनाथ के दर्शन करने के लिए भी पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

PunjabKesari

4. ओड़ीसा, लिंगराज मंदिर
ओड़ीसा में स्थित भगवान शिव का लिंगराज मंदिर भी सबसे प्राचीन और खूबसूरत मंदिरों में से एक है। इस विशाल मंदिर को देखने और भगवान शिव के दर्शन करने के लिए टूरिस्ट सिर्फ देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी आते हैं।

PunjabKesari

5. कर्नाटक, मुरुदेश्वर शिव मंदिर
अरब सागर के तट पर स्थित इस मंदिर में भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित है। सुदंर और शांत वातावरण से घिरे इस मंदिर में एक बार आने के बाद आपका यहां से जाने का मन नहीं करेगा।

PunjabKesari

6. आंध्र प्रदेश , मल्लिकार्जुन
आंध्र प्रदेश के कुरनूल इलाके में स्थित भगवान शिव का यह मंदिर भी बहुत प्रचीन है। इस मंदिर में की गई तरह-तरह की नक्काशी टूरिस्ट को अपनी तरफ अट्रैक्ट करती है।

PunjabKesari

7. तमिलनाडु, रामेश्वरम
तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित शिव का यह मंदिर चारों धामों की यात्रा में से एक है। इसके अलावा यहां स्थापित शिवलिंग बारह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News