29 APRMONDAY2024 1:05:27 PM
Nari

Kapoor Family में सिर्फ Kareena-Karisma ही नहीं हैं ये 7 बेटियां और भी...

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Sep, 2023 04:22 PM

कपूर खानदान में करीना और करिश्मा ही सिर्फ फिल्मों में नजर आई। कपूर खानदान की बहू-बेटियां फिल्मों में काम नहीं करती, ये परंपरा तोड़ने वाली भी करिश्मा ही थी। उसके बाद बेबो ने फिल्मों में एंट्री की और टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई। समय के साथ, कपूर फैमिली ने भी अपनी सोच को बदल लिया है और बेटियों का करियर बनाने और उन्हें प्रोत्साहित करने में रणधीर कपूर ने पूरा स्पॉट किया। इस बारे में खुद करीना ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया।

PunjabKesari

लेकिन करीना और करिश्मा के अलावा कपूर खानदान में और भी बेटियां हैं जो फिल्मों में तो नहीं आई लेकिन लाइमलाइट से दूर रहकर उन्होंने अपना अलग ही रूतबा बनाया । चलिए आज उन्हीं के बारे में आपको बताते हैं।


1. राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु नंदा
राज कपूर की  बड़ी बेटी ऋतु नंदा, अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन एक जमाने में वह LIC की टॉप इंश्योरेंस एजेंट थीं। उनकी सफलता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि उन्होंने महज एक दिन में LIC के 17 हजार पेंशन प्लान की बिक्री कर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल करवाया था। इसके अलावा उन्हें LIC की तरफ से बेस्ट इंश्योरेंस अडवाइजर ऑफ द डीकेड का भी अवॉर्ड मिला था।

2. राज कपूर की छोटी बेटी रीमा जैन
राज कपूर की सबसे छोटी बेटी रीमा जैन भी फिल्मों से दूर रही लेकिन अक्सर वह फैमिली फंक्शन्स के दौरान नजर आती ही रहती हैं। उन्होंने इंवेस्टमेंट बैंकर और बिजनेसमेन मनोज जैन से शादी की। बहुत कम लोगों को पता है कि रीमा बहुत अच्छा पियानो बजाती हैं। उन्हें शुरू से ही पियानो का शौक था इसलिए उन्होंने इसी में महारत हासिल की। रीमा जैन के दो बेटे हैं, अदर और अरमान जैन जो कि बॉलीवुड के जाने माने चेहरे हैं।

3. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा भी फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हालांकि वह मां के साथ या फैमिली फंक्शन में नजर आती ही रहती हैं। रिद्धिमा पेशे से ज्यूलरी और फैशन डिजाइनर हैं और 'R'  नाम से अपना ज्यूलरी ब्रांड चलाती हैं जो काफी फेमस हैं। बी-टाउन इंडस्ट्री के नामी लोग उनके क्लाइंट्स हैं। रिद्धिमा अक्सर अपने इन डिजाइन की हुई ज्वैलरी की फोटोज शेयर करती ही रहती हैं। वह ज्वैलरी ब्रांड और फैशन डिजाइन के दम पर करोड़ों का बिजनेस करती हैं और इंडस्ट्री से दूर रहकर भी करोड़ों की मालकिन हैं।
PunjabKesari
4. शशि कपूर की बेटी संजना कपूर
शशि कपूर के बेटी संजना कपूर भले ही लाइमलाइट से दूर हैं लेकिन वह भी एक बेहतरीन अदाकारा हैं जो थिएटर आर्टिस्ट होने के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह के साथ एक फिल्म 'हीरो हीरालाल' में भी आ चुकी हैं। संजना कपूर का नाम थिएटर की दुनिया में बहुत मश्हूर है। शशि कपूर और कैंडल जेनर की बेटी संजना के दोनों भाई कुणाल कपूर और करण कपूर भी लाइमलाइट में नहीं रहते। तीनों का ही फिल्मी करियर सफल ना रहा। संजना ने फिल्मों को छोड़ दिया और थिएटर पर ध्यान दिया। वे अभी दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती हैं।

PunjabKesari

5. शम्मी कपूर की बेटी कंचन केतन देसाई
शम्मी और गीता बाली की बेटी कंचन देसाई भी बहुत कम ही लाइमलाइट में रही हैं। कंचन कपूर की शादी फेमस प्रॉड्यूसर और डायरेक्टर, मनमोहन देसाई के बेटे केतन देसाई से हुई है। केतन देसाई एक निर्माता और सहायक निर्देशक हैं, जो अल्लाह-रक्खा के लिए जाने जाते हैं और वह बिजनेसमैन भी हैं। कंचन और केतन के दो बच्चे हैं राज राजेश्वरी देसाई और पूजा देसाई।

PunjabKesari

6. ऋतु नंदा की बेटी नताशा नंदा
ऋतु नंदा की बेटी यानी राज कपूर की नातिन नताशा नंदा भी लाइमलाइट में नहीं रहती हैं। नताशा की शादी निखिल अविनाश भावे से हुई है। वैसे वह फैमिली फंक्शन्स में नजर आती हैं । आपको बता दें कि नताशा,निखिल नंदा की बहन और  श्वेता बच्चन की ननंद हैं।

PunjabKesari
 
7. नव्या नवेली नंदा
श्वेता की बेटी नव्या नवेली नंदा भी कपूर फैमिली से संबंध रखती हैं। वह राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु नंदा की पोती हैं। नव्या ने भी बॉलीवुड में कदम ने रखते हुए पिता की तरह बिजनेस में एंट्री की। वह एंटरप्रेनोर हैं और अपना का अपना पोडकास्ट वट द हैल नव्या भी चलाती हैं। वह वुमन राइटस एडवोकेट भी हैं।

PunjabKesari

तो देखा आपने ये थी कपूर फैमिली की बेटियां जिन्होंने फिल्मों में ना आकर भी अपनी अलग ही पहचान बनाई।

Related News