06 JULMONDAY2026 8:55:24 AM
Life Style

59 की उम्र में भी लग्जरी लाइफ जीती हैं Sunita Ahuja, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

  • Edited By Monika,
  • Updated: 13 Jun, 2026 04:22 PM
59 की उम्र में भी लग्जरी लाइफ जीती हैं Sunita Ahuja, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता Govinda की पत्नी Sunita Ahuja अक्सर अपने बेबाक अंदाज और दिलचस्प बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। अपनी स्पष्ट राय, फैशन सेंस और लग्जरी लाइफस्टाइल के चलते सुनीता लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। 59वें जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी लाइफस्टाइल, कमाई और आलीशान जिंदगी से जुड़ी खास बातें।

18 साल की उम्र में बनी थीं गोविंदा की दुल्हन

सुनीता और गोविंदा की शादी 11 मार्च 1987 को हुई थी। उस समय सुनीता महज 18 साल की थीं। कई इंटरव्यू में वह बता चुकी हैं कि शादी से पहले उनका लाइफस्टाइल काफी मॉडर्न था और उन्हें मिनी स्कर्ट पहनना पसंद था। हालांकि, शादी के बाद परिवार की पसंद का सम्मान करते हुए उन्होंने अपने पहनावे में बदलाव किया और साड़ी पहनना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता आहूजा के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है। वह ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रोजेक्ट्स और विभिन्न निवेशों से कमाई करती हैं। बताया जाता है कि उनकी व्यक्तिगत संपत्ति करीब 25 से 30 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा गोविंदा के साथ किए गए निवेशों से भी उन्हें अच्छी आय होती है।

यें भी पढ़ें : थायराइड में सिर्फ वजन ही नहीं बढ़ता, शरीर में होती हैं ये 7 बड़ी परेशानियां

 

BMW से लेकर आलीशान बंगले तक

लग्जरी लाइफस्टाइल की शौकीन सुनीता के पास BMW 3 सीरीज कार है, जिसे उन्हें करवा चौथ के अवसर पर गोविंदा ने गिफ्ट किया था। इसके अलावा वह मुंबई के जुहू इलाके में अपने परिवार के साथ एक शानदार बंगले में रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आलीशान घर तीन फ्लैट्स को मिलाकर बनाया गया है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जाती है। घर का इंटीरियर भी बेहद शानदार और लग्जरी सुविधाओं से लैस है।

PunjabKesari

फैशन स्टेटमेंट की वजह से रहती हैं चर्चा में

सुनीता आहूजा अपने अलग और बोल्ड फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। शाइनी आउटफिट्स, हैवी जूलरी और ग्लैमरस मेकअप उनके लुक की खास पहचान है। सोशल मीडिया पर उनके स्टाइलिश अंदाज की अक्सर चर्चा होती रहती है। ग्लैमरस लाइफ के साथ-साथ सुनीता का आध्यात्मिक पक्ष भी काफी मजबूत है। वह नियमित रूप से पूजा-पाठ करती हैं और कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाती रहती हैं। कई मौकों पर उन्होंने अपनी धार्मिक आस्था के बारे में खुलकर बात भी की है।

यें भी पढ़ें : सिर्फ ये 1 फल ही Cholesterol का है काल! खाते रहे तो नहीं होगा Heart Stroke

 

यूट्यूब पर भी शुरू किया नया सफर

इंस्टाग्राम पर लोकप्रियता हासिल करने के बाद अब सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर दिया है। यहां वह अपने व्लॉग्स, लाइफस्टाइल और व्यक्तिगत अनुभवों को शेयर करती हैं। उनके पहले व्लॉग को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसमें वह एक मंदिर दर्शन के दौरान भावुक होती नजर आई थीं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर बढ़ रही लोकप्रियता

आज के समय में सुनीता आहूजा सिर्फ गोविंदा की पत्नी के रूप में ही नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज और इंटरव्यू अक्सर वायरल होते रहते हैं। उनके बेबाक अंदाज और मजाकिया स्वभाव को फैंस खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि 59 साल की उम्र में भी सुनीता आहूजा एंटरटेनमेंट जगत की सबसे चर्चित स्टार वाइव्स में शुमार की जाती हैं।

Related News