28 SEPSATURDAY2024 10:16:50 PM
Nari

वेडिंग- डे पर सोनाक्षी ने पहनी पुरानी साड़ी और गहने, मां पूनम का है इससे गहरा कनेक्शन

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Jun, 2024 11:03 AM
वेडिंग- डे पर सोनाक्षी ने पहनी पुरानी साड़ी और गहने, मां पूनम का है इससे गहरा कनेक्शन

हर लड़की के लिए शादी से बड़ा कोई दिन नहीं होता। वह इस दिन को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में दुल्हन बनी सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी शादी में कुछ ऐसा किया जिसकी खूब तारीफ की जा रही है। उन्होंने अपनी शादी को खास बनाया मां पूनम सिन्हा की पुरानी साड़ी और गहनों के साथ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने कल घरवालों की मौजूदगी में सिविल मैरिज की। ऐसे में दुल्हन वाइट लुक में काफी खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने इस दौरान किसी डिजाइनर का आउटफिट नहीं बल्कि मां की 44 साल पुरानी साड़ी।  पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की शादी 9 जुलाई 1980 को हुई थी बसोनाक्षी की मां ने इसी साड़ी से अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

सोनाक्षी ने सिर्फ मां की साड़ी ही नहीं, बल्कि जूलरी भी पहनी। गले में चोकर हार, कानों में स्टड, हाथों में गोल्डन कंगन के साथ सोनाक्षी की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया। उनके इस शानदार लुक की लाेग तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। सोनाक्षी ने जहीर से कोर्ट मैरिज करने के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी दी, जिसमें वह एकदम राजकुमारी लग रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 नई नवेली दुल्हन सोनाक्षी ने रिसेप्शन के लिए  लाल रंग की रेशम की साड़ी चुनी, जिसके साथ उन्होंने हरे और सोने का खूबसूरत हार, मैचिंग ड्रॉप इयररिंग्स और लाल चूड़ियां पहनी था। इन दोनों ही लुक में उन्होंन बालों को गजरे से ही सजाया। माथे पर लगा सिंदूर उनकी खूबसूरती को और बढ़ाने का काम कर रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वैसे तो हम सोनाक्षी को साड़ी में कई बार देख चुके हैं पर इस बार बात ही निराली थी। शादी का ग्लो उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। वहीं दूल्हे राजा भी सफेद कुर्ते में कुछ कम नहीं लग रहे थे। इस दौरान दाेनों एक दूसरे में डूबे दिखाई दे रहे थे। 


 

Related News