08 SEPSUNDAY2024 4:50:50 AM
Nari

खूबसूरती और स्टाइल में राधिका से भी आगे निकली बहन अंजली, लंदन पार्टी से  Dreamy look आया सामने

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 25 Jul, 2024 06:10 PM
खूबसूरती और स्टाइल में राधिका से भी आगे निकली बहन अंजली, लंदन पार्टी से  Dreamy look आया सामने

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के भव्य प्री-वेडिंग समारोहों से लेकर पारंपरिक गुजराती रस्मों तक, अंबानी की शादी में सभी लेडीज के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले। वैसे तो दुल्हन राधिका के साथ- साथ दूल्हे राजा की बहन ईशा अंबानी की खूबसूरती हमेशा चर्चा में रही है लेकिन इस बार अनंत की साली ने सभी को पीछे छोड़ दिया। राधिका मर्चेंट की बड़ी बहन अंजलि मर्चेंट की खूबसूरती पर लोग दिल हार बैठे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meera Sakhrani (@meerasakhrani)


अंजलि मर्चेंट के स्टाइल और खूबसूरती के आगे सब फीके लगे, एक बार फिर उन्होंने बता दिया है कि फैशन के मामले वह भी किसी से कम नहीं हैं।हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट मीरा सखरानी ने अपने IG हैंडल पर अंजलि मर्चेंट के लंदन पार्टी में लुक का एक शानदार वीडियो शेयर किया है।

PunjabKesari

 मीरा ने बताया कि ये हसीना का लंदन में रखी गई एक्सक्लूसिव पार्टी का सबसे स्टनिंग लुक है।पार्टी के लिए अंजलि ने जोलेन लेबल का ऑफ-व्हाइट आउटफिट पहना था। यह शानदार आउटफिट मलाई लाइक्रा और नेट फैब्रिक से बना था जो ट्यूब-कपल्ड टॉप और मॉडर्न एस्थेटिक को बेहतरीन तरीके से मिक्स कर रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meera Sakhrani (@meerasakhrani)

 

अंजलि ने ऑल वाइट लुक में कुछ कलर ऐड करने के लिए गोल्ड जूलरी को चुना। उन्होंने रत्नों से जड़े एक दिव्य-प्रेरित हेडपीस, एक चांदी का ब्रेसलेट और कुछ स्टेटमेंट रिंग्स के साथ अपने लुक को रॉयल बनाने का काम किया। इसके अलावा, हल्के से हाइलाइट किए गए गालों, चमकदार आईशैडो और न्यूड लिपस्टिक के साथ उनका लुक काफी निखर रहा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meera Sakhrani (@meerasakhrani)

एक बार फिर अंजली लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो गई, इसे उनका अब तक बा बेस्ट लुक बताया जा रहा है। बता दें कि अंजलि खुद का  बिजनेस भी चलाती हैं। वह ड्राईफिक्स कंपनी की सह-संस्थापक हैं। उनकी कंपनी हेयर स्टाइलिंग और हेयर ट्रीटमेंट से जुड़ा काम करती है। नामी एक्ट्रेस उनकी क्लाइंट हैं। उन्होंने  साल 2020 में बिलेनियर व्यवसायी अमन मजीठिया से शादी की थी। 
 

Related News