16 MAYTHURSDAY2024 4:22:27 AM
Nari

Eid Milad-Un-Nabi पर मेहमानों को सर्व करें शीर खुरमा, रिश्तों में घुलेगी मिठास

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 27 Sep, 2023 04:26 PM
Eid Milad-Un-Nabi पर मेहमानों को सर्व करें शीर खुरमा, रिश्तों में घुलेगी मिठास

ईद-ए-मिलाद 28 सितंबर 2023 को मनाई जाएगा। इस्लाम धर्म में इस पर्व में खास महत्व है। लोग इस लिए दान- पुण्य का काम करते हैं। ईद मिलाद उन नबी का पर्व हम्मद की जयंती और पुण्यतिथि का प्रतीक है। इस्लाम धर्म के लोग इस दिन उन्हें याद करते हैं और उनके दिए संदेशों को पढ़ते हैं। बहरहाल, ईद-ए-मिलाद के खास अवसर पर क्लासिक शीर खुर्मा से अपनों का मुंह मीठा करते हैं और त्योहार का मजा लेते हैं। आइए आपको बताते हैं शीर खुर्मा की रेसिपी....

PunjabKesari

शीर खुरमा बनाने के लिए सामग्री

सेवई -200 ग्राम
दूध -2 लीटर
केसर -चुटकीभर
इलायची -5-6
चीनी -2 कप (स्वादानुसार)
काजू -10
पिस्ता -10
बादाम -10
देसी घी -3 टी स्पून

शीर खुरमा बनाने की विधि

1. सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में देसी घी डालकर उसे गर्म करें। घी जब पिघल जाए तो उसमें सेवई डालकर धीमी आंच पर सेकें। 
2. 2-3 मिनट तक भूनने के बाद सेवईं का रंग हल्का भूरा हो जाएगा, इसके बाद गैस बंद कर दें और सिकी हुई सेवईं को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
3. अब एक गहरे तले वाले बर्तन में दूध डालकर गर्म करें। दूध में जब पहला उबाल आ जाए तो उसमें इलायची और केसर डाल दें।
4.  इसके बाद दूध को तब तक पकाएं जब तक उसकी मात्रा लगभग आधी न रह जाए। इसके बाद दूध में अपने टेस्ट के हिसाब से चीनी मिला दें और दूध को पकने दें।
5. बीच-बीच में बड़े चम्मच की मदद से दूध को चलाते भी रहें। इस दौरान ड्राई फ्रूट्स के बारीक टुकड़े काट लें।
6.दूध अच्छी तरह पकने के बाद उसमें सिकी हुई सेवईं डालकर चम्मच से मिलाएं। इसके बाद ड्राई फ्रूट्स डालें और शीर खुरमा को 5-7 मिनट तक और पकने दें।
7. इसके बाद गैस बंद कर दें। शीर खुरमा बनकर तैयार है। बहुत से लोग शीर खुरमा को ठंडा खाना पसंद करते हैं।
8. इसके लिए पहले शीर खुरमा सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें, उसके बाद 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। 
9. शीर खुरमा ठंडा होने के बाद सर्विंग बाउल में डालकर ड्राई फ्रूट्स गार्निश कर परोसें।

PunjabKesari

Related News