03 MAYFRIDAY2024 3:19:21 AM
Nari

एक दूजे के हुए रकुल-जैकी, ड्रीमी वेडिंग के लिए चुना Tarun Tahiliani का डिजाइनर आउटफिट

  • Edited By palak,
  • Updated: 22 Feb, 2024 10:10 AM
एक दूजे के हुए रकुल-जैकी, ड्रीमी वेडिंग के लिए चुना Tarun Tahiliani का डिजाइनर आउटफिट

फाइनली जिस पल का फैंस इंतजार कर रहे थे वो पल आ ही गया। रकुल प्रीत और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की हैं। बीते दिन करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रकुल और जैकी ने शादी कर ली है। पहले दोनों ने सिख ट्रेडिशन से शादी की और फिर सिंधी रीति-रिवाजों के साथ दोनों की शादी की रस्में पूरी हुई। कपल ने खुद ही अपने शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 

डिजाइनर तरुण तहिलियानी के आउटफिट में दिखा कपल 

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी ड्रीमी वेडिंग के लिए बॉलीवुड ट्रैंड ही अपनाया। कपल ने मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना। रकुल पिंक पीच कलर के लहंगे में नजर आई। तरुण तहिलियानी ने रकुल और जैकी की फोटो शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है और दोनों के आउटफिट की खासियत भी बताई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

रकुल के लहंगे पर हुई हाथ से कढ़ाई 

तरुण तहिलियानी ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए रकुल के लहंगे के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस का लहंगा हाथ से कढ़ाई किया गया है। इसे तीन आयामी फूलों से सजाया गया था। इसमें हाथीदांत और लाल रंग के मोती की कारीगरी की है जो कि मॉर्डन एलूर को दर्शाती है। 

वहीं दूल्हे राजा जैकी भगनानी के द्वारा पहनी गई शेरवानी पर चिकनकारी कढ़ाई हुई है। तरुण ने बताया कि ट्रान्सेंडैंटल टीटी ग्रूम लुक विरासत और क्राफ्टमैनशिप को दर्शाता है। जैकी की शेरवानी में कश्मीर की खूबसूरती, कल्चर और क्रिएटिविटी दिखती है। इसमें कश्मीर का फेमस चिनार पत्ते की टेपेस्ट्री को भी दिखाता है। वहीं जैकी के अटायर में एक सेंट्रल थीम भी बनाई गई है। 

रैड नहीं पिंक ब्राइड बनी रकुल 

रकुल ने अपनी वेडिंग पर पिंक पीच कलर का लहंगा पहना। उनके लहंगे पर फूलों की एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। वहीं गुलाबी रंग के चूड़ा पहने रकुल बेहद गॉर्जियस दिखी। इसके साथ रकुल ने हैवी ज्वेलरी कैरी की। वहीं जैकी भी क्रीमी शेरवानी में बेहद हैंडसम दिखे। 

PunjabKesari

पैपाराजी को कहा धन्यवाद

शादी के बाद दोनों ही पैपाराजी के सामने आए और काफी तस्वीरें क्लिक करवाई। कपल ने हाथ जोड़कर पैपाराजी का धन्यवाद भी किया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी और एक-दूसरे के लिए प्यार भी नजर आया। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News