30 APRTUESDAY2024 6:22:15 AM
Nari

40 साल पहले पीएम मोदी ने लिया था 'एलायंस फ्रांसेज़' का सदस्यता कार्ड, फ्रांस में किया इसका जिक्र

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Jul, 2023 04:46 PM
40 साल पहले पीएम मोदी ने लिया था 'एलायंस फ्रांसेज़' का सदस्यता कार्ड, फ्रांस में किया इसका जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक एवं सैन्य सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया है। फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार देर रात पेरिस के एलिसी पैलेस में एक समारोह में मोदी को इस सम्मान से अलंकृत किया। भारतीय प्रधानमंत्री को पहली बार फ्रांस का सर्वोच्च सैन्य नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। 

PunjabKesari
 प्रधानमंत्री ने भारत के लोगों की ओर से इस अद्वितीय सम्मान के लिए मैक्रोन को धन्यवाद दिया। फ्रांस द्वारा दिया गया यह सम्मान मोदी को विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की श्रृंखला में एक और सम्मान है। इससे एक दिन पहले पीएम नेपेरिस में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि-  मेरा जुड़ाव फ्रांस से कोई नया नहीं है, ये कई दशक पुराना है। 

PunjabKesari
इस दौरान पीएम ने भारत में फ्रांस के सांस्कृतिक केंद्र अलायंस फ्रांसेज (Alliance Francaise) की सदस्यता लेने के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा-  ‘‘करीब 40 साल पहले गुजरात के अहमदाबाद में फ्रांस का एक सांस्कृतिक केंद्र शुरू किया गया था, उसी केंद्र का पहला सदस्य आज आपसे बात कर रहा हैकु। छ साल पहले फ्रांस सरकार ने मुझे उसके मेंबरशिप कार्ड की एक फोटोकॉपी दी थी और आज भी वह मेरे लिए अनमोल है'' । अब उस कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

PunjabKesari


 प्रधानमंत्री ने यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा था कि उनकी फ्रांस की यात्रा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर हो रही है। उन्होंने कहा- ‘‘यह यात्रा विशेष है क्योंकि मैं फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस, या पेरिस में बास्तील दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ शामिल होऊंगा। भारतीय सशस्त्र सैन्य बलों का एक दल बास्तील दिवस परेड का हिस्सा होगा, जबकि भारतीय वायु सेना के विमान इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट करेंगे।''   

Related News