
नारी डेस्क: मल्लिका जान उर्फ मनीषा कोइराला इस समय खूब लाइमलाइट में है। हर कोई उनकी दमदार एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। मनीषा की एक्टिंग तो दमदार थी ही इसी के साथ उनका फैशन भी खूब पसंद किया जा रहा है। एक दम हीरामंडी की तवायफों जैसे ही उन्होंने अपने लुक को संवारा था सिर्फ फिल्म ही नहीं प्रमोशन के दौरान भी मनीषा कोइराला सूट्स पहने नजर आई चलिए आपको उनकी लुक्स दिखाते हैं जिन्हें जनता का बहुत प्यार मिला।
1. डबल शेड फ्लोरल सूट
हीरा मंडी की स्पैशल स्क्रीनिंग पर मनीषा ने डबल शेड फ्लोरल सूट पहना था। साथ में मल्टीकलर ज्वैलरी और बालों में गुलाब के फूल। यहां तो मनीषा एकदम हुजूर बनकर आई थी।

2. यैलो कलियों वाला सलवार सूट
मनीषा ने एक यैलो कलियों वाला सलवार सूट पहना था। मनीषा कोइराला के सूट पर हैवी वर्क था और इसके साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स पहने थे।

3. ब्लश पिंक शरारा सूट
अब जरा उनका ये ब्लश पिंक शरारा सूट भी देखिए। इस सूट में मनीषा इतनी क्लासी लग रही थी कि सबकी नजर उन्हीं पर थी। शरारे और दुपट्टे पर बारीकी से कढ़ाई वर्क किया गया था।

4. बोल्ड ग्रीन और सिल्वर सिल्क शरारा सूट
मनीषा का ये बोल्ड ग्रीन और सिल्वर सिल्क का शरारा सूट भी देखिए और कुछ ऐसा ही मिलता जुलता था उनका ब्लू शरारा सूट। ग्रीन और ब्लू आपको कौन सा शरारा सूट पसंद आया हमें बताना ना भूलें।

5. बारीक फ्लोरल बूटियों वाला प्लाजो सूट
मनीषा का ये बारीक फ्लोरल बूटियों वाला प्लाजो सूट देखिए। मनीषा ने बालों में गजरा लगाया था लुक जितनी सिंपल थी मनीषा उतनी ही प्यारी लग रही थी।

6. सिल्क का मस्टर्ड यैलो शरारा सूट
सिल्क का मस्टर्ड यैलो शरारा सूट पहने मनीषा की ये गेटअप देखिए। इसके साथ मनीषा ने मैसी पोनी की थी और इसके साथ मनीषा ने मोतियों वाले ईयररिंग्स पहने थे।
.jpg)
मल्लिका जान ने तो एक से बढ़ कर एक आउटफिट फिल्म में पहना है और प्रमोशन स्क्रीनिंग के टाइम भी भला की खूबसूरत लगी है। मनीषा की एक्टिंग ही फैशन सेंस और बदला स्टाइल देखकर भी लोग खूब काफी इंप्रेस हुए है।