19 APRFRIDAY2024 10:47:54 PM
Nari

सिद्दीमा था करीना का पहला नाम, बेबो की 20 बातें जो नहीं जानते होंगे आप

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 03 Oct, 2020 04:19 PM
सिद्दीमा था करीना का पहला नाम, बेबो की 20 बातें जो नहीं जानते होंगे आप

पटौदी बहू और कपूर खानदान की बेटी करीना एक बार फिर मां बनने वाली हैं। पहली प्रेग्नेंसी को उन्होंने खूब एंज्वॉय किया उनका मैटरनिटी स्टाइल खूब फेमस भी हुआ लेकिन फैशन के अलावा बेबो अपने एटिड्यूट के लिए बेहद फेमस हैं लेकिन जो बातें आज हम आपको बताने वाले हैं, शायद उनके बारे में आपको जानकारी ना हो।

1.शायद आपको पता ना हो कि करीना का पहला नाम सिद्दीमा रखा गया था जो कि उनके दादा राज कपूर ने दिया था लेकिन मां बबीता ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पढ़ी एक बुक एना कैरेनीना से इंस्पायर्ड होकर बेटी को करीना नाम दे दिया।

2. सब जानते हैं कि करीना एक बेहतरीन व महंगी एक्ट्रेस हैं तो जाहिर सी बात है कि पैसा खूब कमाया होगा लेकिन उनकी हाई फाई शॉपिंग का सारा खर्च उनके नवाब यानि सैफ अली खान उठाते हैं।

nari,PunjabKesari

3. बेबो पहली ऐसी हिरोइन हैं जिसने 6 खान के साथ इंडस्ट्री में काम किया। शाहरुख, सलमान, आमिर, सैफ अली और इमरान खान के अलावा उन्होंने अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ भी काम किया।

4. अफेयर्स की बात करें तो शाहिद-करीना के चर्चे हर ओर थे लेकिन बेबो ने शाहिद को एक तरह से धोखा दिया। फिल्म 'टशन' में करीना सैफ के नजदीक आई। सैफ ने उन्हें दो बार प्रपोज किया। दोनों बार पेरिस में ही। पहली बार करीना ने इनकार किया जबकि दूसरे प्रपोजल पर दो दिन बाद बेबो ने हां कह दी। जब यह बात शाहिद को पता चली तो वह पीछे हट गए। फरीद खान से भी उनका सीक्रेट अफेयर रहा।

5. यह बात भी सच है कि शाहिद कपूर के कहने पर वह शाकाहारी बन गई थीं और अभी भी हैं, मगर अफसोस दोनों का रिश्ता नहीं ज्यादा चल पाया।

6. फिल्म हीरोइन में करीना ने 138 डिजाइनर ड्रेसेज पहनी थीं जो एक रिकॉर्ड है।

7.  करीना, चमेली फिल्म की तैयारी के लिए कई बार मुंबई के रेड लाइट एरिया में जाती थीं और सेक्स वकर्स के हाव-भाव को गौर से देखती थीं।

8.  फिल्म फिदा में करीना ने नेगेटिव रोल निभाया। लेकिन पति के साथ की गई उनकी सारी फिल्में 'टशन', 'कुर्बान' और 'एजेंट विनोद' फ्लॉप रहीं।

9. करीना होली का त्योहार नहीं मनाती। दरअसल, दादा राजकपूर के निधन के बाद उन्होंने यह फेस्टिवल सेलिब्रेशन छोड़ दिया।

10. फेवरेट एक्ट्रेस की बात करें तो वह अपनी मां बबीता की एक्टिंग नहीं बल्कि नरगिस और मीना कुमारी को पसंद करती थी।
 
11. बेबों को घुड़सवारी करना बहुत पसंद हैं और उनकी बेस्ट फ्रैंड्स की बात करें तो अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और ईशा देओल हैं।

nari,PunjabKesari

12. एक एक्ट्रेस से वह जमकर लड़ाई भी कर चुकी हैं और वो नाम है बिपाशा बसु। मूवी अजनबी के सेट पर करीना बिपाशा से जमकर लड़ी। दरअसल करीना के कोस्ट्यूम डिजाइनर ने बिना पूछे बिपाशा को सलाह दे दी। करीना ने बिपाशा को 'काली बिल्ली' कह दिया था। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि करीना ने बिपाशा को थप्पड़ तक जड़ दिया था। फिलहाल जब सैफ के बर्थ डे पर करीना ने बिपाशा को इंवाइट किया तो मामला खत्म हो गया।

13. भले ही फिल्म रिफ्यूजी में करीना ने डेब्यू किया था लेकिन कहो ना प्यार के लिए राकेश रोशन की पहली सेलेक्शन करीना थी लेकिन कुछ मन-मुटाव के चलते करीना ने रिफ्यूजी से डेब्यू किया।

14. लाइफस्टाइल मैगजीन वेर्वे  (Verve)  की लिस्ट में बेबो 2 बार देश की मोस्ट पावरफुल वुमन चुनी जा चुकी हैं।

15. ईस्टर्न आई मैगजीन की लिस्ट (2011-12 ) में वह दो बार इंडिया की सबसे हॉट और एशिया की सबसे सेक्सी महिला चुनी जा चुकी हैं जबकि पीपल मैगजीन
(2010) में उन्हें इंडिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब दिया था।

16. करीना अब तक 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। रिफ्यूजी के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू, चमेली के लिए स्पेशल जूरी, देव के लिए बेस्ट एक्ट्रेस ( क्रिटिक्स ), ओमकारा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स), जब वी मेट के लिए बेस्ट एक्ट्रेस, वी आर फैमिली के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है।

17. करीना इकलौती एक्ट्रेस हैं जिन्हें  सीएनएन की 'हू मैटर्ड मोस्ट इन इंडिया' लिस्ट में जगह मिली।

18. बहुत कम लोग जानते हैं कि किताबों की को-राइटर भी हैं करीना। वहीं देव फिल्म में उन्होंने पहली बार गाना भी गाया था।

nari,PunjabKesari
 
19. करीना कपूर, यूनिवर्सल स्टूडियोज में शूटिंग ('कम्बख्त इश्क' फिल्म के लिए) करने वाली पहली इंडियन एक्ट्रेस हैं।

20. सभी जानते हैं कि बेबो ने अपनी फर्स्ट प्रेग्नेंसी कितनी एंज्वॉय की। इस दौरान वह काम करती रहीं। इंवेट और फैशन शोज अटैंड करती रहीं। तैमूर के पैदा होने के बाद उन्होंने करीब 16 किलो वजन घटाकर वापसी की।
 

Related News