03 MAYFRIDAY2024 3:54:01 PM
Nari

Rakhi Special: भाई को दें Kaju Pista Roll का खास तोहफा

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 27 Aug, 2023 11:30 AM
Rakhi Special: भाई को दें Kaju Pista Roll का खास तोहफा

रक्षाबंधन का त्योहार इस बार 30 और 31 तारीक को मनाया जा रहा है। इसे भाई- बहन के प्यार के प्रतीका का त्योहार माना जाता है। इस दिन भाई अपनी पसंद की सारी चीजें बनाकर उनका मुंह मीठा करती हैं। अगर इस बार भी आप अपने भाई के लिए कुछ खास बनाने की सोच रहे हो तो Kaju Pista Roll एकदम बेस्ट ऑप्शन है। आइए आपको बताते हैं इसकी आसान सी रेसिपी...

PunjabKesari

सामग्री 

काजू - 5 कप 
शक्कर - 2 चम्मच 
चीनी - 4 चम्मच 
इलायची पाउडर - 1 चम्मच 
पिस्ता - 5 कप 
सिल्वर लीफ - 4 

Kaju Pista Roll बनाने की विधि 

1. सबसे पहले आप काजू को पानी में भिगो कर और पिस्ता को छिल कर रख लें। 
2. इसके बाद दोनों चीजों को अलग-अलग तरह से पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। 
3. फिर शक्कर को काजू में मिलाएं और पिस्ता को चीनी के साथ मिला दें। 
4. दोनों चीजों को अलग-अलग पैन में पकाएं। 
5. मिश्रण में जैसी चीनी घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। 
6. अब इन्हें कढ़ाई में से निकालकर अलग-अलग शीट्स में रख लें। 
7. पिस्ता और काजू की अलग-अलग परत को रोल कर लें। 
8. रोल करने के बाद इन्हें छोटे-छोटे पीसों में काटें। इसके बाद सिल्वर लीफ से गर्निश करें। 
9. आपका काजू-पिस्ता बनकर तैयार है। ड्राई-फ्रूट्स के साथ गर्निश करके सर्व करें।  

PunjabKesari

Related News