03 MAYFRIDAY2024 2:32:34 AM
Nari

International Women's Day Special: घर की खास महिलाओं के लिए चॉकलेट केक बनाकर उन्हें फील कराएं स्पेशल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Feb, 2023 11:50 AM
International Women's Day Special: घर की खास महिलाओं के लिए चॉकलेट केक बनाकर उन्हें फील कराएं स्पेशल

हर साल दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने और उनके सामाजिक उत्थान के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। कहा जाता है कि  कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की जड़ें श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हुई हैं। जर्मन एक्टिविस्ट क्लारा जेटकिन के प्रयासों के बाद वर्ष 1910 में महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिकारिक तौर पर सहमति दी गई। इसके बाद पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 को मनाया गया। लेकिन बाद में इस​की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। तब से हर साल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। हर साल इसकी थीम अलग अलग होती है। साल 2023 में इसकी थीम 'एम्ब्रेसइक्विटी' रखी गई है। इसका अर्थ है कि लैंगिक समानता पर ध्यान देना।  आपके जीवन में भी कुछ ऐसी महिलाएं होंगे जो आपके जीवन में उनके योगदान के लिए अगर आप उन्हें शुक्रिया कहना चाहते हैं, तो इस दिन उनके लिए कुछ खास प्लान करें और उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं। आप चाहे तो इस दिन के लिए किचन का काम संभाले और चॉकलेट केक बनाकर उन्हें शुक्रिया कह सकते हैं। यहां पर जानिए केक बनाने की आसान रेसिपी...

PunjabKesari

सामग्री

मैदा- 1 कप
पिसी चानी- 1 कप
बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
कोको पाउडर- आधा कप
कॉफी पाउडर- 1 चम्मच
नमक- आधा चम्मच
गर्म पानी- आधा कप
तेल- आधा कप
ठंडा दूध- आधा कप
फेंटा हुआ अंडा- 1
वनीला एसेंस- 1 चम्मच

PunjabKesari

बनाने के तरीका

1. इस केक को ओवन में बनाना है तो पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहिट कर लें और बेकिंग टिन जिसमें केक बनाना है, उसमें थोड़ा तेल लगाकर चिकना कर लें।
2. अब केक का बैटर तैयार करें। इसके लिए एक बर्तन में मैदान, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और कॉफी पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स करें और रख दें।
3. इस बीच अप एक कटोरी में तेल और गर्म पानी को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसमें ठंडा दूध और वनीला एसेंस डालें। इसके बाद इसमें फेंटा हुआ अंडा डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
4. अब इस लिक्विड को मैदा वाली सामग्री में डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद चिकनाई लगी बेकिंग टिन में ये सारी सारी सामग्री डाल दें।  इसके बाद इस टिन को ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 40 मिनट तक बेक करें।
5. इसके बाद इसमें एक टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक में ये केक चिपक जाए तो समझिए थोड़ा और पकाना है। अगर टूथपिक एकदम साफ होकर बाहर निकले तो समझिए केक बेक हो चुका है।
6. तैयार है आपका चॉकलेट केक। 
अगर आप इस नमी वाला बनाना चाहते हैं तो इस पर चॉकलेट सिरप डाल सकते हैं। इसे अच्छी तरह से चॉकोचिप्स से डेकोरेट करें और महिला दिवस का सरप्राइज दें। अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो उसे स्किप भी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

Related News