08 MAYWEDNESDAY2024 11:26:19 PM
Nari

मुंबई के लाल बाग के राजा को कहतें हैं ‘मन्नतों का गणेश’, जानिए भक्तों के बीच इतना प्रसिद्ध क्यों है ये मंदिर?

  • Edited By palak,
  • Updated: 11 Sep, 2023 03:52 PM
मुंबई के लाल बाग के राजा को कहतें हैं ‘मन्नतों का गणेश’, जानिए भक्तों के बीच इतना प्रसिद्ध क्यों है ये मंदिर?

देशभर में गणेशोत्सव की धूम शुरु हो चुकी है। 19 सितंबर को ढोल नगाड़े के साथ लोग बप्पा का स्वागत करते हैं। गणेश चतुर्थी वाले दिन लोग भगवान गणेश को घर और पंडालों में रखते हैं। पूरे विधि-विधान तक पूजा करने के बाद बप्पा को विसर्जित करते हैं। गणेशोत्सव पूरे 10 दिन तक चलता है। गणेशोत्सव की बात करें तो इस दौरान मुंबई के लाल बागचा मंदिर में भक्तों की भीड़ लग जाती है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग इस मंदिर के दर्शन करने आते हैं लेकिन लाल बागचा मंदिर में ऐसा क्या खास है जिसके कारण भक्त यहां नतमस्तक होने आते हैं। आज आपको इसके बारे में बताएंगे तो चलिए जानते हैं....

1934 से रखी जा रही है बप्पा की मूर्ति 

गणेश चतुर्थी के खास अवसर पर मुंबई के लालबाग मंदिर में बप्पा की मूर्ति रखी जाती है। लाल बागचा राजा में गणेशोतसव मंडल की स्थापना 1934 में मुंबई के लालबाग बाजार में हुई थी। इस मंडल की स्थापना के लिए कुछ मछुआरे और व्यापारी एक साथ तैयारी में जुटते हैं और बप्पा की मूर्ति बनाते हैं। 

PunjabKesari

सालों से ये परिवार तैयार कर रहा है मूर्ति

लंबे समय से बप्पा की मूर्ति कांबली परिवार के सदस्य बना रहे हैं। पिछले 8 सालों से कांबली परिवार ही लाल बाग के राजा की मूर्ति बना रहा हैं। 20 फूट ऊंची गणपति की प्रतिमा बनाने का यह हुनर इनकी दूसरी पीढ़ी तक पहुंच गया है। फिलहाल परिवार की तीसरी पीढ़ी प्रतिमा बना रही हैं।  यह परिवार पिछले 89 सालों से अपने हाथों से भगवान गणेश की प्रतिमा बना रहा है। 

PunjabKesari

मंदिर को कहा जाता है 'मन्नतों का गणेश' 

इस प्रसिद्ध मंदिर को मन्नतों का गणेश भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, लाल बाग के राजा से जो भी मनोकामाना मांगी जाती है वो जरुर पूरी होती है इसलिए इसे मन्नतों का गणेश भी कहते हैं। इसलिए हर साल लाखों भक्त मंदिर में गणेश उत्सव का जश्न मनाने के लिए जाते हैं। प्रतिमा के दर्शन करने हर साल गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड सेलेब्स भी मंदिर में आते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News