03 MAYFRIDAY2024 5:48:21 AM
Nari

अखरोट एक फायदे अनेक, जानिए इस रोज खाने के 10 Health Benefits

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 01 Dec, 2023 01:58 PM
अखरोट एक फायदे अनेक, जानिए इस रोज खाने के 10 Health Benefits

सर्दियों ने दस्तक दे दी हैं। ऐसे में लोग शरीर को ठंड से बचाए रखने के लिए और इम्यूनिटी को स्ट्रांग करने के लिए गर्म चीजों को डाइट में शामिल करते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन इन दिनों खूब फायदेमंद होता है। वहीं अखरोट की तासीर भी गर्म होती है। इसमें मौजूद  विटामिन, फाइबर, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ई जैसे तत्व  शरीर को कई तरह से फयदे पहुंचाते हैं। चलिए आपको बताते हैं हर दिन अखरोट खाने के 1, 2 नहीं बल्कि पूरे 10 फायदे....

हर दिन अखरोट खाने का फायदे

दिल रहता है सेहतमंद

अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अखरोट को  भिगोकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

PunjabKesari

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट पर खूब ध्यान देना पड़ता है। आप खरोट को अपनी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इनके सेवन से ब्लड का शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

पाचन रहता है दुरुस्त

अखरोट खाने से पेट संबंधी समस्याएं जैसे कब्ज, अपच दूर होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र तो स्ट्रांग बनाए रखता है।

वजन घटने में है कारागर

जो लोग वजन को कम करने के लिए एक्सरसाइज या कोई खास डाइट फॉलो कर रहे हैं तो वो अखरोट भी जरूर खाएं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है, जो वजन को कंट्रोल में रखता है।

हड्डियों होती हैं स्ट्रॉन्ग 

अखरोट का सेवन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट इसको जोड़ों आदि के दर्द में भी खाने की सलाह देते हैं। बता दें कि, अखरोट में मौजूद पोषक तत्व हड्डियों को लंबे समय तक क्रियाशील बनाए रखते हैं। इसके अलावा, यदि कोई जोड़ों आदि के दर्द से भी परेशान है तो उनका भी इसका सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

एलर्जी से दिलाए राहत 

अखरोट का सेवन शरीर की एलर्जी दूर करने में भी किया जा सकता है। लेकिन इसके खाने का तरीका बदलना अधिकर फायदेमंद रहेगा। बता दें कि, ड्राई अखरोट को पचाना काफी मुश्किल लगता है और इसके सेवन से कुछ लोगों में एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में भीगे हुए अखरोट एलर्जी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कैंसर से करता है बचाव

कुछ स्टडीज में ये बात सामने आई है कि अखरोट में मौजूद ओमेगा- 3 फैटी एसिड में एंटी- कैंसर proprieties होती हैं। इसे खाने से कैंसर का खरता काफी हद तक दूर होता है।

स्किन भी बनती है ग्लोइंग

अखरोट में मौजूद ओमेगा- 3 फैटी एसिड,विटामिन ई और antioxidants स्किन के लिए भी लाभकारी हैं। ये स्किन से pigmentation और दाग- धब्बे हटा कर उन्हें ग्लोइंग बनाने का काम करता है।  

PunjabKesari

सूजन होती है कम

अखरोट में मौजूद पोषक तत्व शरीर की सूजन को कम करने में मददगार है।

बढ़ती है ब्रेन पावर 

अगर आपकी मेमोरी कमजोर है तो अखरोट को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे ब्रेन पावर बढ़ती है।

PunjabKesari

Related News