भारत में पर्यटकों के घूमने के लिए लिए बहुत खूबसूरत स्थान हैं। मध्य प्रदेश में भी घूमने के लिए बहुत से स्थान हैं। हनुवंतिया टापू यहां का बहुत फेमस जगह है जो देश में एमपी का स्विट्जरलैंड के नाम से जाना जाता है। यहां पर रहने के लिए काफी काटेज बनाए गए हैं और चारों तरफ समुंद्र का नजारा है। अगर आप भी ऐसी जगह पर घूमने के चाहवान हैं जो यह आपके लिए बेस्ट रहेगा। आइए जानते हैं कैसा है हनुवंतिया टापू।
हनुवंतिया टापू
हनुवंतिया टापू बहुत ही खूबसूरत पर्यटक स्थान है। यहां पर आपको बहुत से कुदरत के नजारे देखने को मिलेंगे। यहां पर आपको पतंगबाजी, वॉलीबॉल, कैंप फायर, स्टार गेजिंग, साइकलिंग, पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, हॉट एयर बैलून, बर्ड वॉचिंग आदि गतिविधियां करने का मोका मिलेगा। देशभर के पर्यटक यहां आने के लिए बहुत उत्सक होते हैं। लोगों के ठहरने और खाने का अच्छा प्रबंध है।

ठहरने के लिए हैं कॉटेज
हनुवंतिया में ठहरने के लिए 5 कॉटेज है। कॉटेज का फ्रंट नर्मदा की तरफ है, जहां बैठकर आप समुद्र के पानी के नजारे देख सकते हैं। एक कॉटेज का प्रतिदिन किराया 3906 रुपए है। एक कॉटेज में दो लोग ही रुक सकते हैं। इसमे सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन भी शामिल किया गया है।

ये है रूट
भोपाल से हनुवंतिया 356 किमी, इंदौर से सनावद 71 किमी, सनावद से पुनासा 42 किमी, पुनासा से मूंदी 24 किमी, मूंदी से सिंगाजी 07 किमी की दूरी पर है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला सैलानी टापू
यह मूंदी के निकट इंदिरासागर बांध के बैक वॉटर में बना है हनुवंतिया टापू। पर्यटन विकास निगम ने इसे 20 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया है। बैक वाटर में बना यह टापू देश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का पहला सैलानी टापू है। शहर से दूर इस खूबसूरत नदी की लहरों के बीच इस टापू पर पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद हैं। जलाशय में सैर के लिए क्रूज, वाटर स्कूटर, मोटर बोट के अलावा वूडन कॉटेज और रेस्टोरेंट की सुविधा है।
पर्यटकों के आराम के लिए आकर्षक बगीचा और बीच भी बनाए गए हैं।

60 सीटर क्रूज में होता है सैर-सपाटा
यहां पर घूमने के लिए खूबसूरत क्रूज भी है। लोग 60 सीटर क्रूज में बैठकर करीब 45 मिनट जलाशय में सैर कर सकते हैं। इसमें पार्टी करने का भी अच्छा ऑप्शन है। यहां पर जरूर जाएं आप काफी आनंद उठा सकते हैं।
