09 MAYTHURSDAY2024 4:07:42 PM
Nari

खुद को सही साबित करने के लिए बड़े आत्मविश्वास से झूठ बोलती है ये लड़कियां

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 May, 2021 12:10 PM
खुद को सही साबित करने के लिए बड़े आत्मविश्वास से झूठ बोलती है ये लड़कियां

हर किसी का स्वभाव दूसरे से अलग होता है। ऐसे में हर कोई खुद की एक अलग पहचान बनाने में कामयाब होता है। वहीं सबमें कई खूबियां तो कुछ बुराइयां भी होती है। ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति का नेचर व आदतों के पीछे उसकी राशि पर पड़ा प्रभाव माना है। बात बुराई की करें तो इसमें एक है झूठ बोलना। तो चलिए आज हम आपको ऐसी 4 राशि की लड़कियों के बारे में बताते हैं जो खुद को सच साबित करने के लिए बड़ी कॉन्फिडेंस से झूठ बोल देती है। 

मेष राशि 

वैसे तो ये लड़कियां सुलझी हुई और सच के रास्ते पर चलती है। मगर एक बार बात इनकी ईगो पर आ जाए तो ये झूठ बोलने से कतराती नहीं है। इसके अलावा अपनी फैमिली व रिश्ते से जुड़ी कोई बार होने पर भी यह झूठ का सहारा ले लेती है। वहीं ये इतनी सफाई से झूठ बोलती है कि सामने वाले को इनपर शक भी नहीं हो पाता है। 

PunjabKesari

वृष राशि

इस राशि की लड़कियां मूडी व खुले विचारों की होती है। वैसे तो ये जल्दी किसी रिश्ते में पड़ती नहीं है। मगर एक बार किसी का हाथ थामने पर ये पूरी ईमानदारी से रिश्ता निभाती है। वहीं जिंदगी के किसी मोड़ पर रिश्ते को बचाने के लिए झूठ का सहारा ले लेती है। साथ ही ये लड़कियां बड़े आत्मविश्वास से झूठ बोलती है। ऐसे में इनके चेहरे से कोई सच पहचान नहीं पा सकता है। 

मिथुन राशि 

इस राशि की लड़कियां थोड़ी जिद्दी होती है। ऐसे में ये अपनी बात मनवाने के लिए अड़ जाती है। वहीं बहस करने में भी यह लड़कियां माहिर होती है। ऐसे में इन्हें अपनी बात व बहस को सच साबित करने के लिए झूठ बोलना पड़े तो ये इसके लिए भी तैयार रहती है। साथ ही ये इतने कॉन्फिडेंस से झूठ बोलती है कि कोई इन्हें पकड़ नहीं सकता है। 

PunjabKesari

कर्क राशि 

बात कर्क राशि की लड़कियों की करें तो ये वैसे तो झूठ नहीं बोलती है। मगर हां, ये बातों को इतना घुमा देती है कि इनकी बात का मतलब ही बदल जाता है। फिर ये अपनी बात को मनवाने के लिए जी-जान लगा देती है और बड़े आत्मविश्वास से झूठ बोल देती है।

 


 

Related News