30 APRTUESDAY2024 2:05:38 AM
Nari

दिवाली स्पेशल: डेल मोंटे क्रैनबेरी नारियल लड्डू

  • Edited By neetu,
  • Updated: 13 Nov, 2020 09:48 AM
दिवाली स्पेशल: डेल मोंटे क्रैनबेरी नारियल लड्डू

14 नवंबर को दिवाली की पावन त्योहार है। लोग मीठे में अलग-अलग चीजें बना कर माता रानी को भोग लगाते हैं। खासतौर पर नारियल से लड्डू भी बनाएं जाते हैं। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते है तो आज हम आपको डेल मोंटे स्पेशल नारियल लड्डू बनाने की रेसिपी बताते हैं।

सामग्री:

डेल मोंटे ड्राइड क्रैनबेरी- ½ कप
घी- 2 बड़े चम्मच 
खोया / मावा- 1/3 कप
पिस्ता- 2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
बादाम-2 बड़े चम्मच (कटे हुए)
सूखे नारियल- 3 ¼  कप (कटा हुआ या नारियल पाउडर)
फुल फैट मिल्क- ¾ कप
चीनी- आवश्यकतानुसार
इलायची पाउडर- 1 चम्मच 
नारियल के पाउडर- आवश्यकतानुसार 

PunjabKesari

विधि

1. पैन में  घी गरम करें। 
2. इसमें क्रैनबेरी, बादाम और पिस्ता डालकर हल्का भूनकर प्लेट में निकाल लें। 
3. उसी पैन में नारियल और दूध डालकर कुछ मिनट तक पकाएं। 
4. इसमें चीनी, मावा डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक पकाएं। 
5. अब इसमें क्रैनबेरी, सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर 1 मिनट कर पकाकर गैस बंद कर दें। 
6. हल्के गर्म मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
7. तैयार लड्डू को नारियल पाउडर पर रोल कर सर्विंग प्लेट पर रखें। 
8. इसे सेट होने के लिए 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। 
9. लीजिए आपके डेल मोंटे क्रैनबेरी नारियल लड्डू बन कर तैयार है।
 

By Del Monte

Related News