04 MAYSATURDAY2024 10:59:38 AM
Nari

ब्रैड रवा टोस्ट

  • Updated: 29 Jan, 2017 10:41 AM
ब्रैड रवा टोस्ट

ज़ायका: सुबह के चाय के साथ अगर टेस्टी स्नैक्स खाने को मिल जाए तो चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है। आज हम आपको ब्रैड रवा टोस्ट बनाना सिखाएंगे। इसे आप चाय के साथ खाना बेहद पंसद करेंगे। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पडे़गी। जानिए रैसिपी

 

साम्रगी

- 6 ब्रैड स्लाइसेस
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाऊडर
- 2 चम्मच गाजर (कद्दूकस की हुई)
- 1 1/2 धनिया (बारीक कटी हुई)
- 1/4 कप दही
- 1/2 सूजी
- नमक स्वादनुसार
- तेल आवश्यकतानुसार

विधि

1. सबसे  पहले एक कटोरी में सूजी, दही, नमक, लाल मिर्च पाऊडर, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, गाजर, धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
2. अब ब्रैड स्लाइसेस के ऊपर सूजी से तैयार किया गया मिश्रण डाल कर चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा चारों और फैलाएं।
3. इसके बाद तवे पर तेल गर्म करें, अब ब्रैड स्लाइसेस को रखें और दोनों तरफ से सेंक लें।
4. जब ब्रैड हल्की ब्राउन हो जाए तब इसे तवे के ऊपर से हटा दें।
5. अब ब्रैड को त्रिकोण आकार में काट लें। 
6. आपके ब्रैड रवा टोस्ट तैयार हैं। 


 

Related News