18 APRTHURSDAY2024 10:24:49 PM
Nari

कार्तिक आर्यन ने दी बर्थ डे पार्टी, व्हाइट कपड़े पहनकर पहुंचे स्टार्स, देखिए सभी स्टार्स की लुक!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 23 Nov, 2022 04:38 PM
कार्तिक आर्यन ने दी बर्थ डे पार्टी, व्हाइट कपड़े पहनकर पहुंचे स्टार्स, देखिए सभी स्टार्स की लुक!

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का कल जन्मदिन था और इस मौके पर उन्होंने पार्टी होस्ट की। पार्टी में ज्यादातर स्टार्स व्हाइट आउटफिट में दिखें। अपनी बर्थडे पार्टी में एक्टर ने ग्रैंड एंट्री की। वो अपनी लग्जरी कार में पहुंचे और फिर कैमरे के सामने पोज दिए। कार्तिक के स्टाइल को देख लोगों ने कहा कि यह भी रणवीर सिंह को कॉपी करने लगा। एक यूजर ने लिखा, दूसरी रणवीर सिंह क्यों बनता जा रहा है यह...एक कम था क्या? चलिए आपको दिखाते है पार्टी में पहुंचे बाकी स्टार्स का लुक..
PunjabKesari

सबसे पहले बात करते है एक्ट्रेस दिशा पटानी की, जोकि व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची। दिशा के साथ एक लड़का भी दिखा जो उसे कैमरे के सामने प्रोटेक्ट करता नजर आया। कुछ लोगों ने उसे दिशा का बॉयफ्रेंड तो कुछ ने बॉडीगार्ड कहा। एक ने लिखा, ये तो लग रहा है कि रो रहा है...आंखे देखो उसकी...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखी, जिसके साथ उन्होंने पर्स कैरी किया। सिंपल हेयरस्टाइल और मिनिमम मेकअप से एक्ट्रेस ने अपनी लुक कंप्लीट की। रोनित रॉय अपनी बीवी के साथ पार्टी में पहुंचे। रोनित ने जहां व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी वही उनकी बीवी व्हाइट पैट सूट में दिखी। जैसे ही दोनों कार से नीचे उतरे तो दोनों का रिएक्शन देख लोगों ने मजाक उड़ाया। 

शर्वरी वाघ भी व्हाइट आउटफिट में ही नजर आईं। साथ ही उन्होंने गले में नेकलेस कैरी किया। शर्वरी का डीप नेक देख लोगों ने ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा , समझ नहीं आता ये आगे से इतना ओपन क्यों रखती है...
PunjabKesari

एक्ट्रेस अलाया फर्नीचरवाला भी व्हाइट ड्रेस में अच्छी लग रही थी।
PunjabKesari

एक्ट्रेस वाणी कपूर कलरफुल ड्रेस पहनकर पहुंची, जिसमें वो काफी पतली लग रही थी। साथ ही उनका चेहरा भी काफी अजीब लग रहा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इसके अलावा कार्तिक आर्यन की बर्थ डे पार्टी में सलमान खान के जीजा व एक्टर आयुष शर्मा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा आदि स्टार्स भी पहुंचे।


 

Related News