27 JULSATURDAY2024 3:24:29 AM
Nari

इन लोगों की जान का दुश्मन है ऐलोवेरा, मिसकैरेज से लेकर दिल को लग सकती बीमारियां

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 16 May, 2024 04:32 PM
इन लोगों की जान का दुश्मन है ऐलोवेरा, मिसकैरेज से लेकर दिल को लग सकती बीमारियां

एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादातर सौंदर्य के लिए किया जाता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए भी मददगार साबित होता है। ये कई खतरनाक बीमारियां मिटाने के साथ-साथ चेहरे पर निखार भी लाता है। इतने फायदे होने के बावजूद भी क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा हमारे लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी होता है। आप शायद हैरान हो रहे होंगे लेकिन ये बात सच है। आज हम आपको इन्हीं कुछ होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए अब जानते हैं-

गर्भपात 

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एलोवेरा जूस काफी नुकसानदायी होता है क्योकि इसके सेवन से गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचता है। ये शरीर के अंदर अलग रिएक्शन कर जाता है स्तनपान कराने वाली महिला को भी एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए।

PunjabKesari

हार्ट प्रॉब्लम 

जिन लोगो को ज्यादा हार्ट की प्रॉब्लम है उन्हें एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए क्योकि इस से शरीर में पोटेशियम की मात्रा कम हो जाती है और हार्ट की बीमारिया हो जाती है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

PunjabKesari

बॉडी रिएक्शन

ऐसा माना जाता है की एलोवेरा का सेवन किसी अन्य जूस के साथ नहीं करना चाहिए क्योंकि ये शरीर के अंदर बाकी की चीजों का असर नहीं होता।

डायरिया 

माना जाता है कि गर्मियों में एलोवेरा पीने से इसके लैक्सेटिव एंथ्राक्विनोन तत्व पेट को नुकसान पहुंचाते है और गर्मी में इसका सेवन डायरिया जैसी समस्या पैदा कर देता है।

पेट की समस्या

एलोवेरा की पत्तियों में मौजूद लेटेक्स की वजह से कई लोगों को इसका सेवन करने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है, जिससे उन्हें पेट में जलन, ऐंठन या मरोड़ महसूस होने के साथ पोटेशियम लेवल भी लो हो सकता है।

एलोवेरा से चेहरे को नुकसान 

PunjabKesari

-चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एक्टिव पिंपल्स होने पर एलोवेरा जेल का यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे पर खुजली की समस्या हो सकती है।

-ऑयली स्किन वालों के लिए भी है लोगों को भी कई बार एलोवेरा जेल लगाने से समस्या हो सकती है। ऐसे लोग अगर ज्यादा देर तक एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाए रखते हैं तो उनके चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। 

-त्वचा पर किसी तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने पर भी आपको एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाने से परहेज करना चाहिए।

Related News