03 MAYFRIDAY2024 2:09:08 PM
Nari

माधुरी के बाद भाग्यश्री ने भी दी पाकिस्तानी लड़की को टक्कर, ‘मेरा दिल ये पुकारे’पर किया जबरदस्त डांस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Dec, 2022 12:31 PM
माधुरी के बाद भाग्यश्री ने भी दी पाकिस्तानी लड़की को टक्कर, ‘मेरा दिल ये पुकारे’पर किया जबरदस्त डांस

'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाना सुनते ही आंखों के सामने उस पाकिस्तानी लड़की का चेहरा सामने आ जाता है,  जो पिछले कुछ दिनों से अपने डांस के चलते चर्चा में छाई हुई है। इस लड़की के डांस की दिवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कई सेलेब्स भी उसे फॉलो कर रहे हैं। माधुरी दीक्षित के बाद अब "मैंने प्यार किया की सुमन" भी पाकिस्तानी गर्ल के स्टेप को फॉलो करती दिखाई दी।

 

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री की जो सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ट्रेंडिंग सॉन्ग ‘दिल ये पुकारे आजा'गाने पर डांस मूव्स करते हुए दिखाई दीं। इस वीडियो में भाग्यश्री के साथ शीबा भी डांस कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, ‘‘ट्रेंडिग पर ट्रायल्स ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा‘। 

 

भाग्यश्री जिस अंदाज में स्टेप कर रही हैं वह लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स कमेंट करते कह रहे हैं कि- भाग्यश्री हमेशा की तरह खूबसूरत हैं, उनके आगे सब फेल हैं। उनसे पहले  बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और डांस क्वीन माधुरी दीक्षित भी पाकिस्तानी लड़की के स्टेप्स को फॉलो करती दिखाई दी थी। हालांकि कुछ लोग यह देखकर हैरान थे कि जिसे सभी फॉलो करते हैं, वो माधुरी किसी और को फॉलो कर रही है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AYESHA (@oyee_ayesha)

 

जिस पाकिस्तानी लड़की के डांस की हम बात कर रहे हैं उसका नाम आयशा है। कुछ दिनों पहले उन्होंने शादी फंक्शन में डांस करते हुए अपना एक  वीडियो शेयर किया था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा गया था।   उनके डांस मूव्स ने ने लोगों का दिल जीत लिया था। आयशा ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा था- मैं खुद से प्यार करती हूं और मुझे सच में परवाह नहीं है, सो प्लीज कोई बुरा कमेंट न करें.'। वीडियो वायरल होने के बाद वह सेलेब्रिटी बन गई हैं। 

Related News