25 MARTUESDAY2025 5:22:41 AM
Nari

Adar Jain Wedding: Kareena के आगे फेल हो गई भाभी Alia लेकिन दीदी Karishma साड़ी में मार गई बाजी

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 Feb, 2025 09:43 PM
Adar Jain Wedding: Kareena के आगे फेल हो गई भाभी Alia लेकिन दीदी Karishma साड़ी में मार गई बाजी

नारी डेस्कः कपूर परिवार में इस समय शादी का जश्न है। करीना कपूर खान के कजिन भाई आदर जैन की आज शादी है जहां पूरा परिवार ही सज-धज पर पहुंच गया है लेकिन करीना कपूर-करिश्मा कपूर और आलिया भट्ट पर ही सबकी निगाहें टिकी है। ज्यादातर सेलेब्स ने साड़ी चुनी। चलिए आपको सबकी लुक्स ही दिखाते हैं।  

करीना कपूर खान ने हब्बी सैफ अली खान के साथ एंट्री ली। करीना ने मिरर वर्क वाली खूबसूरत साड़ी पहनी थी जिसके साथ मैचिंग स्लीवलेस सेक्सी ब्लाउज वियर किया था। रैड कलर के साथ करीना ने एमराल्ड ग्रीन नेकलेस वियर की और कानों में कुछ नहीं पहना। हाथ में छोटा पौटली बैग कैरी किया। इसी के साथ लोगों के नजरों में रहा करीना के मांग में भरा सिंदूर और बिंदी। साथ मे सैफ अली खान बंदगला स्टाइल शेरवानी सूट में एकदम क्लासी लुक लिए नजर आए। 

PunjabKesari

करीना कपूर की भाभी साहिबा आलिया भट्ट बेबी पिंक शिमरी साड़ी में नजर आई। उन्होंने हब्बी रणबीर कपूर और रिद्धिमा साहनी के पति भरत साहनी के साथ एंट्री ली। आलिया भट्ट ने सिंपल नेकलेस और छोटे स्टड ईयररिंग्स पहने और साथ में टाइट फ्रैंच पोनी के साथ बन बनाया था। मेकअप की बात करें तो आलिया भट्ट ने बिलकुल मिनिमल मेकअप किया था। साथ में रणबीर कपूर भी बंदगला शेरवानी पहने दिखे। 
PunjabKesari

करिश्मा कपूर ने भी बहन करीना की तरह ही साड़ी चूज की लेकिन करिश्मा की साड़ी सबसे ज्यादा सुंदर और ट्रडीशनल लग रही थी। ग्रे गोल्डन कलर की सिल्क ब्रोकेड साड़ी के साथ करिश्मा ने मल्टीकलर स्टोन वाला चौकर सेट पहना था। करिश्मा का हेयरस्टाइल भी बहुत प्यारा लग रहा था और नीली आंखे तो कैमरे में कैद हो गई। लोगों को करिश्मा का स्टाइल बहुत पसंद आया। बबीता कपूर पिंक कलर के सिंपल से सूट में नजर आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

PunjabKesari

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और नातिन समायरा साहनी के साथ आई। नीतू और रिद्धिमा दोनों ने साड़ी स्टाइल लहंगा पहना था। नीतू ने यैलो कलर का लहंगा पहना जिस पर मल्टीकलर फ्लोरल वर्क था और रिद्धिमा ने पेस्टल लहंगा पहना और साथ में समायरा ने भी ड्रेप्ड साड़ी पहनी थी। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

दूल्हे आदर जैन की मम्मी यानि करीना कपूर की बुआ भी बेबी पिंक कलर के चुड़ीदार सूट में नजर आई जिस पर सिल्वर कढ़ाई और मिरर वर्क था। साथ में नताशा नंदा भी सूट में ही नजर आई। अंबानी
फैमिली में टीना अंबानी और श्लोका-आकाश अंबानी भी शादी में पहुंचे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


PunjabKesari

 

टीना ने मल्टीकलर साड़ी चूज की और श्लोका ने लहंगा चूज किया जो क्रीमा व्हाइट पर पेरेंट ग्रीन प्रिंट था लेकिन लहंगे से ज्यादा ब्लाउज ज्यादा आई कैची था जिसके साथ केप जैकेट थी। लहंगे के बॉर्डर और केप पर गोल्डन एम्ब्रायडरी थी। इसके साथ श्लोका ने गले में ग्रीन मल्टीलेयर नेकलेस पहना था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वैसे आपको किसकी ड्रेस सबसे ज्यादा पसंद आई जिसे आप अपने लिए एक बार जरूर ट्राई करना चाहेंगी। 

 

 

 

Related News