22 DECMONDAY2025 7:31:15 AM
Life Style

ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन,करोड़ों में है कीमत

  • Updated: 06 Feb, 2018 03:40 PM
ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे पेन,करोड़ों में है कीमत

दुुनिया भर में दिलचस्प जगहें,होटल,फूड और न जाने कौन-कौन सी चीजें हैं, जिनके बारे में जानने के लोग हमेशा बेकरार रहते हैं। आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि आपकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा यानि पैन के साथ भी बहुत दिलचस्प बातें जुड़ी हुई हैं। पैन का इस्तेमाल पुराने समय से लेकर आज के मॉडर्न जमाने में भी बाखूबी हो रहा है। समय के साथ-साथ इसमें भी बहुत से बदलाव हो गए हैं। जिस तरह कुछ लोगों के महंगी गाडियां,ब्राडेडे कपड़े,शूज आदि इकट्ठे करने का शौंक होता है, उसी तरह कुछ लोग खास तरह के महंगे पैन रखने का भी शौंक रखते हैं। आइए जानते हैं दुनिया भर के महंगे पेन से जुड़ी कुछ खास बातें। 


1. Fulgor Knocktunts

PunjabKesari
यह दुनिया के सबसे महंगे पेन में से एक है। फुल्गोर नॉकटर्नस पेन को तिबाल्दी(Tibaldi) नाम की कंपनी द्वारा बनाया गया है। हर किसी के मन में इसे खरीदने की इच्छा होगी क्योंकि यह किसी गहने से कम नहीं है। आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि इसमें लगभग 945 काले हीरों और 123 रूबी लगे हुए हैं। अब आप खुुद ही अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी कीमत करोड़ों में ही होगी। 

2. Aurora

PunjabKesari
हीरों का शौंक रखने वालों के लिए यह पैन परफैक्ट है।  30 कैरेट डी बीयर हीरों से सजे इस जगमगाते पैन की कीमत 1.3 मिलियन डॉलर है। इसे बनाने के लिए Diamante कंपनी ने प्लैटिनम और सोने का इस्तेमाल किया है। 

3. The Four Seasons Pen
10 कैरेट सोने से बने इस पैन की खास बात यह है कि मौसम के हिसाब से इसके रंग भी बदल जाते हैं। स्प्रिंग सीजन में ग्रीन,गर्माी में लाल,पतझड़ में ब्राउन,सर्दी में ग्रे कलर इसकी खास अट्रैक्शन है। इस एक पेन की कीमत 30,000 डालर से भी ज्यादा है। 

4. Haven Gold

PunjabKesari
यह पैन डिजाइनर अनीता टैन द्वारा बनाया गया है। इसमें 161 कलरफुल हीरे और 43 कैरेट की मणि लगी हुई है। इसकी कीमत 9,95,510  डॉलर है। 

5. Caran d’Ache Gothica Pen

PunjabKesari
इस पैन पर आपको खूबसूरत नक्काशी देखने को मिलेगी। इस पर गोथिक कला का बाखूबी इस्तेमाल किया गया है जो पेन की खूबसूरती को और भी बढ़ी देता है। इसे बनाने के लिए 892 हीरे और रूबी, पन्ना जैसे रत्न भी इस्तेमाल किये गए हैं।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News