
नारी डेस्क : सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party - CJP)” बहुत तेजी से ट्रेंड कर रही है। इसे बिना किसी चुनाव या वोटिंग के सोशल मीडिया पर बनाया गया है। कहा जा रहा है कि इसे युवाओं की समस्याओं, उनकी आवाज और उनके विचारों को एक अलग और मजेदार तरीके से दिखाने के लिए शुरू किया गया है। इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट ने बहुत कम समय में करोड़ो फॉलोअर्स जुटा लिए हैं, इसलिए यह सोशल मीडिया और राजनीति दोनों जगह चर्चा में आ गया है। इसी वजह से इसके फाउंडर अभिजीत दीपके के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं कि वे कौन हैं और इस पूरे आइडिया के पीछे उनका क्या रोल है। अब यह सिर्फ एक ट्रेंड रहेगा या आगे चलकर युवाओं की एक मजबूत आवाज या बड़ा प्लेटफॉर्म बनेगा, यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल यह सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से फैलता हुआ एक नया ट्रेंड बन गया है।
अभिजीत दीपके कौन हैं?
अभिजीत दीपके एक युवा डिजिटल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटजिस्ट हैं, जो पब्लिक रिलेशन और राजनीतिक संदेशों की डिजिटल रणनीति बनाने में काम करते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी उम्र लगभग 30 साल बताई जाती है। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और वर्तमान में वे बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस की पढ़ाई कर रहे हैं। वे डिजिटल मीडिया में नैरेटिव बिल्डिंग और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में अपनी पहचान रखते हैं।
Cockroach Janata Party क्या है?
Cockroach Janata Party (CJP) कोई पारंपरिक राजनीतिक पार्टी नहीं मानी जाती, बल्कि यह एक सोशल मीडिया आधारित व्यंग्य (satirical) और डिजिटल मूवमेंट है। यह चर्चा में तब आई जब एक बयान को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर मीम और कैंपेन में बदल दिया गया, और देखते ही देखते इसका इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से वायरल हो गया।
AAP से क्या है कनेक्शन?
अभिजीत दीपके का नाम आम आदमी पार्टी (AAP) से भी जोड़ा जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 2020 से 2023 के बीच AAP के डिजिटल कैंपेन और सोशल मीडिया रणनीति में काम किया। दिल्ली चुनाव के दौरान मीम-बेस्ड डिजिटल अभियान में उनकी भूमिका बताई जाती है। हालांकि, यह कोई आधिकारिक राजनीतिक पद नहीं था, बल्कि डिजिटल रणनीति से जुड़ा कार्य था।
सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता
Cockroach Janata Party का इंस्टाग्राम अकाउंट तेजी से वायरल हुआ है और कुछ ही समय में इसने लाखों फॉलोअर्स जुटा लिए हैं। इसकी बढ़ती लोकप्रियता का मुख्य कारण मीम कल्चर, राजनीतिक व्यंग्य, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा कंटेंट माना जा रहा है। यह डिजिटल मूवमेंट खासकर युवा वर्ग के बीच तेजी से चर्चा में आया है क्योंकि यह राजनीतिक मुद्दों को हल्के-फुल्के और व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश करता है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस डिजिटल मूवमेंट को कुछ राजनीतिक और कानूनी हस्तियों का भी समर्थन मिला है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।