07 MAYTUESDAY2024 6:06:18 PM
Moga

मानसिक परेशानी के चलते एन.आर.आई. ने की आत्महत्या

  • Edited By swetha,
  • Updated: 14 Jan, 2019 10:20 AM
मानसिक परेशानी के चलते एन.आर.आई. ने की आत्महत्या

मोगा(आजाद): मोगा से थोड़ी दूर गांव भागपुर गगड़ा निवासी एन.आर.आई. बेअंत सिंह (42) ने मानसिक परेशानी के चलते अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना कोटईसे खां के हवलदार सुरजीत सिंह द्वारा मृतक की पत्नी स्वर्णजीत कौर के बयानों पर अ.ध. 174 की कार्रवाई की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति काफी समय से दुबई में रहता है और वहां उनके ट्रक-ट्राले हैं। पिछले डेढ़ साल से वह दिमागी तौर पर परेशान रहता था और उसका मोगा के एक प्राइवेट अस्पताल से इलाज भी चल रहा था। वह 6 जनवरी को दुबई से आया था। उसने मानसिक परेशानी के चलते घर की दूसरी मंजिल पर लगी सीढ़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 2 बच्चों का पिता था। बेअंत सिंह के शव को आज सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Related News