08 MAYWEDNESDAY2024 5:50:27 PM
Yum

पिज्जा डिस्क सैंडविच

  • Updated: 13 Nov, 2017 02:37 PM

अगर अापके बच्चे भी फॉस्ट फूड खाने के शाैकीन हैं, ताे उन्हें बाहर से कुछ खिलाने की बजाय अाप घर पर पिज्जा डिस्क सैंडविच बना सकते हैं। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
शिमला मिर्च - 160 ग्राम
प्याज - 80 ग्राम
टमाटर - 80 ग्राम
माैजरैला चीज़ - 90 ग्राम
अॉलिव - बड़ा डेढ़ चम्मच
अाेरगैनाे - छाेटा डेढ़ चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च - 1/2 छाेटा चम्मच
नमक - 1/2 छाेटा चम्मच
पिज्जा सॉस - 1 बड़ा चम्मच
चीज़ स्प्रैड - 2 बड़े चम्मच
मक्खन - 1 बड़ा चम्मच
केचअप - 1/2 बड़ा चम्मच
ब्रेड स्लाइस - जरूरत अनुसार
मक्खन - जरूरत अनुसार

विधिः-
1. एक बाउल में 160 ग्राम शिमला मिर्च, 80 ग्राम प्याज, 80 ग्राम टमाटर, 90 ग्राम मोजरैला चीज़, बड़ा डेढ़ चम्मच अॉलिव, छाेटा डेढ़ चम्मच अाेरगैनाे, 1/2 छाेटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च, 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच पिज्जा सॉस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. एक अन्य बाउल में 2 बड़े चम्मच चीज़ स्प्रैड, 1 बड़ा चम्मच मक्खन, 1/2 बड़ा चम्मच केचअप डालकर अच्छे से मिक्स करें।
3. दाे ब्रेड स्लाइस लें और उन्हें गाेल अाकार में काट लें। अब इनमें से एक ब्रेड स्लाइस काे छाेटे अाकार के कटर से गाेल अाकार में काट लें।(वीडियाे देखें)
4. अब पहली वाली ब्रेड स्लाइस पर चीज़ स्प्रैड का मिश्रण लगाएं और बीच में काटी गई ब्रैड काे उसके ऊपर रख दें। 
5. फिर तैयार किए गए मिश्रण काे इसके बीच में भर दें।
6. अाेवन काे 350 डिग्री फारनेहाइट/180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें और ब्रेड स्लाइस काे इसमें रखकर 10-12 मिनट तक बेक करें।
7. इसे ओवन से निकालें और सभी ब्रेड स्लाइस पर ब्रश की सहायता से थाेड़ा सा मक्खन लगा दें।  
8. अापके पिज्जा डिस्क सैंडविच तैयार है, इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।

Related News