26 APRFRIDAY2024 7:45:46 AM
Nari

बेसन और सूजी का चिल्ला

  • Updated: 30 Nov, 2017 03:50 PM
बेसन और सूजी का चिल्ला

बेसन और सूजी का चिल्ला खाने में बेहद स्वादिस्ट और हेल्दी होता है। इसे बहुत कम तेल या घी से बनाया जा सकता है और यह बनाने में भी अासान है। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
सूजी - 1 कप 
बेसन - 1 कप 
दही - 1 कप से थोड़ा कम 
शिमला मिर्च - 1 (बारीक काटी हुई) 
टमाटर - 1 (बारीक कटा हुआ) 
हरी मिर्च - 1-2 (बारीक काटी हुई)
प्याज - 1 (बारीक कटा हुआ) 
कद्दूकस किया अदरक - 1 इंच लम्बा 
धनिया - 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुअा)
नमक - स्वादानुसार
तेल - लगाने के लिए

विधिः-
1) सबसे पहले दही में 2 कप पानी मिलाकर फैंट लें। 
2) सूजी और बेसन को छानकर किसी बर्तन में निकाल लें और इसमें दही डालकर दाेबारा से फैट लीजिए। 
3) इसके बाद इसमें नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
4) 15 मिनट बाद मिश्रण में बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें।
5) अगर मिश्रण गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा पानी मिला लीजिए। मध्यम अांच पर नानस्टिक तवा रखें और इस पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
6) तैयार मिश्रण काे एक एक बड़े चम्मच में भरकर गर्म तवे पर गोल-गोल फैलाइए और गैस धीमी कर दीजिए।
7) चम्मच की सहायता से तेल काे चिल्ले के चारों तरफ फैलाएं और थोड़ा सा तेल चिल्ले के ऊपर भी डाल दें। जब इसकी निचली सतह ब्राउन दिखने लगे तो इसे पलट कर दूसरी ओर से भी सेंक लें।
8) अापका गर्मा-गर्म चिल्ला तैयार है। इसे हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें।

Related News