26 APRFRIDAY2024 8:37:07 AM
Chandigarh

सांसद खफा, स्कूलों को कड़े निर्देश दे प्रशासन

  • Updated: 23 Mar, 2016 01:46 AM
सांसद खफा, स्कूलों को कड़े निर्देश दे प्रशासन

 चंडीगढ़ (राय): चंडीगढ़ के स्कूलों के ग्राऊंडों में छुट्टी के बाद बच्चों को खेलने की अनुमति न मिलने से सांसद किरण खेर खफा हैं। उनका कहना है प्रशासन के निर्णय के बावजूद भी स्कूल बच्चों को खेलने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। इस संबंध में प्रशासन को स्कूलों को कड़े निर्देश देने चाहिए। सर्व शिक्षा अभियान, आर.एम.एस.ए. और एम.डी.एम. कार्यक्रम की निगरानी के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद खेर ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने तो आदेश कर दिए थे कि स्कूल के बाद बच्चों को खेल के मैदान का उपयोग करने की अनुमति दी जानी चाहिए, लेकिन लोगों की शिकायत है कि स्कूल प्रमुख इन आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। 

शीघ्र भरें जाएं शिक्षकों के रिक्त पद

बैठक की अध्यक्षता करते हुए खेर ने कहा कि वह शिक्षा विभाग में टीचिंग स्टाफ पदोन्नतियों में की जा रही अनावश्यक देरी से व्यथित हैं। इनमें टी.जी.टी. से पी.जी.टी., जे.बी.टी. को टी.जी.टी. के रूप में विभागीय पदोन्नति के अनेक मामले शामिल हैं। खेर ने कहा कि छात्रों व अध्यापकों के हितों को देखते हुए इन मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के स्कूलों में शिक्षकों के 21 पद खाली पड़े हैं। उनका कहना था कि इन पदों को शीघ्र भरा जाना चाहिए।

Related News