27 APRSATURDAY2024 4:45:35 PM
Nari

मीलिए "खुशबू के जादूगर" से, जो दुनिया की हर खुशबू को 10 मिनट में कर देते हैं तैयार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jun, 2023 05:14 PM
मीलिए

पुराने दुबई के बाज़ारों की हलचल के बीच, एक शख्स चारों तरफ खुशबू ही  खुशबू फैलाता है। हम बात कर रहे हैं  युसूफ भाई कि जिन्हें  खुशबू का जादूगर भी कहा जाता है। भगवान ने इन्हें एक नायाब हुनर दिया है, जिसके दम पर उन्होंने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। 


युसूफ भाई की खासियत यह है कि वह बड़े से बड़े और महंगे से महंगे परफ्यूम की खुशबू मिनटों में तैयार कर देते हैं, वो भी दस गुना कम पैसों में। किसी भी महंगे ब्रैंड की कॉपी आप युसूफ भाई से ले सकते हैं वह भी सिर्फ 1500 रूपए में। उनकी काबलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह ना सिर्फ परफ्यूम की ही नहीं बल्कि किसी के शरीर और कपड़े की भी खुशबू की कॉपी बना सकते हैं। 

PunjabKesari
युसूफ भाई के पास वो लोग भी आते हैं जिनके मां- बाप का या कोई अपना इस दुनिया से चला गया है, ऐसे में वह उनकी खुशबू को याद के तौर पर अपने साथ रखना चाहते हैं। ऐसे लोग अपनों के कपड़े युसूफ भाई के पास लेकर आते है और बिल्कुल वैसी खुशबू बनवाते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि ये खुशबू के जादूगर हैं।

PunjabKesari
अगर आप भी कभी दुबई गए तो युसूफ भाई से एक बार जरूर मिलकर आएं। बताया जाता है कि किसी भी तरह खुशबू को बनाने के लिए वह विभिन्न तेलों, सुगंधों और अर्क को मिलाते हैं। वैसे ताे युसूफ भाई मूल रूप से भारत के केरल से हैं, लेकिन 30 से अधिक वर्षों से वह वर्षों से खाड़ी क्षेत्र में रह रहे हैं। जब आप उनकी दुकान पर जाएंगे तो वह आपसे पूछेंगे कि आपकी पसंदीदा सुगंध क्या है, आप कौन से इत्र का उपयोग करना पसंद करते हैं। 

PunjabKesari
युसूफ भाई यह भी पूछेंगे कि आप इसे दिन या रात के लिए कब उपयोग करना चाहते हैं। वह परफ्यूम की एक बोतल बनाने में लगभग 15 मिनट का समय लेते हैं। उनका बेटा भी उनकी ही राह पर चल रहा है।   वे जो काम करते हैं उस पर गर्व करते हैं। 
 

Related News