19 APRFRIDAY2024 9:12:58 AM
Nari

आंखों की सूजन है ब्रेन ट्यूमर का संकेत, जानें सेहत से जुड़े हर राज

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 14 Nov, 2020 12:01 PM
आंखों की सूजन है ब्रेन ट्यूमर का संकेत, जानें सेहत से जुड़े हर राज

ब्रेन ट्यूमर यानि दिमाग से जुड़ी एक गंभीर बीमारी। इस समस्या का इलाज अगर समय पर न किया जाए तो यह जानलेवा हो सकती है। हालंकि इस बीमारी के लक्षणों का पता लगाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन आंखों के जरिए इस बीमारी का समय पर पता चल सकता है। दरअसल, आंखें सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ी होती हैं, जिसके कारण इससे ब्रेन ट्यूमर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। चलिए जानते हैं आंखों में होने वाले बदलाव देते हैं किस बीमारी का संकेत।
 

आंखों से जानें सेहत का हाल
1. ब्रेन ट्यूमर

शरीर के सभी अंग किसी न किसी तरह एक दूसरे से जुड़े हैं। वैसे ही आंखें भी सेंट्रल नर्वस सिस्टम और कई ऑप्टिक नर्व्स ब्रेन से जुड़ी होती हैं। ऐसे में आंखों की ब्लड वैस्ल्स या ऑप्टिक नर्व्स में किसी तरह की सूजन ब्रेन में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। इतना ही नहीं, यह  ब्रेन ट्यूमर या ब्लड क्लॉट जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकता है।

PunjabKesari

2. हाई कोलेस्ट्रॉल

कई बार अचानक आंखों के सामने कोई पर्दा जैसा आ जाता है, जिससे विजन लॉस हो जाता है लेकिन आप इसे आम समस्या समझ कर इग्नोर कर देते हैं। मगर कम समय के लिए विजन लॉस होना हाई कोलेस्ट्रॉल की ओर इशारा करता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण कैरोटिड धमनी में प्लाक जम जाता है, जिसके कारण आंखों तक रक्त नहीं पहुंच पाता है और आपका विजन लॉस होने लगता है।

3. अनिद्रा की समस्या

अगर आपको आपकी आंखे थकी, लाल और सूजी हुई दिख रही है तो यह अनिद्रा की समस्या भी हो सकती हैं। ऐसे में आपको पूरी नींद और गहरी नींद लेनी चाहिए। साथ ही डॉक्टर से सलाह भी लें।

4. डायबिटीज

धुंधलापन होने का हमेशा ये मतलब नहीं है कि आपको चश्मे की जरुरत है बल्कि यह डायबिटीज के कारण भी हो सकता है। ऐसे में आपको तुंरत चेकअप करवाना चाहिए।

PunjabKesari

5. अनिमिया

अगर आपकी निचली पलक में पीलापन दिखाई दे तो आप खून की कमी यानी अनिमिया से पीड़ित हैं। ऐसे में आपको आयरन से भरपूर चीजोें का सेवन करना चाहिए, जोकि लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है।

6. स्ट्रोक

सामान्य तौर पर लटकी हुई पलकें बुढ़ापे की ही निशानी होती है लेकिन कुछ मामलों में ये स्ट्रोक और ऑटोइम्यून डिजीज जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता हैं।

7. थायराइड

थायराइड नामक हार्मोन के ज्यादा सक्रिय होने पर आंखों के चारों ओर के टिश्यूज में सूजन आ जाती है। इसके कारण आपकी आंखें उभरी हुई दिखाई देती हैं। ऐसे में आपको चेकअप करवाना चाहिए।

PunjabKesari

8. लीवर से जुडी बीमारियां

हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसी बीमारियों की वजह से आपके लीवर पर पड़ने वाले असर के कारण आंखें सफेद या पीली हो जाती हैं। अगर आपको भी आंखों में ये बदलाव दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

9. हाई ब्लड प्रेशर

आंखों का रंग लाल होना हाई ब्लड प्रेशर की तरफ इशारा करता है। दरअसल, हाई ब्लड प्रेशर के कारण नसें उलझ और कभी-कभी फट भी जाती हैं, जिसकी वजह से आंखें लाल हो जाती है।

10. पीलिया

आंखों का रंग पूरी तरह लाल होना पीलिया रोग का संकेत होता है। पीलिया रोग के लक्षण एक महीने बाद नजर आते है। ऐसे में आपको यह लक्षण दिखने पर तुरंत चेकअप करवाना चाहिए क्योंकि आपकी लापरवाही आपके लिए जानलेवा भी हो सकती है।

PunjabKesari

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News