03 MAYFRIDAY2024 12:03:23 AM
Nari

वास्तु शास्त्र के अनुसार गैस चूल्हा खरीदने के लिए कौन सा दिन है शुभ?

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 28 Jan, 2024 05:57 PM
वास्तु शास्त्र के अनुसार  गैस चूल्हा खरीदने के लिए कौन सा दिन है शुभ?

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं। वास्तु के नियमों का पालन करने पर घर में सकारात्मकता बनी रहती है, इसलिए वास्तु के हिसाब से घर के निर्माण करने से लेकर घर में रखी चीजों पर भी ध्यान देना चाहिए। रसोई को घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, क्योंकि यहां पर घर के लोगों के लिए खाना बनता है और ऊर्जा की भी प्राप्ति होती है।यहां पर वास्तु के नियमों का खास ध्यान रखें। बात करें गैस स्टोव या गैस चूल्हे कि तो आमतौर पर खाना पकाने के लिए आजकल हर घर पर गैस स्टोव का इस्तेमाल किया जाता है। वास्तु में गैस स्टोव के रख- रखाव, दिशा और स्थान आदि के बारे में बताया गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि गैस चूल्हे की खरीदारी किस दिन करनी चाहिए? अगर नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में...

किस दिन खरीदें गैस चूल्हा

हिंदू धर्म में खाना पकाने वाले चूल्हे का विशेष महत्व होता है। इसलिए खाना पकाने से पहले चूल्हा पूजन का महत्व है। ऐसे में ये बहुत जरूरी है कि आप गैस स्टोव की खरीदारी भी शुभ दिनों में करें। हिंदू धर्म में गैस स्टोव की खरीदारी के लिए धनतेरस का दिन सबसे अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन गैस स्टोव खरीद सकते हैं, क्योंकि गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति से संबंधित होता है और उपकरणों की खरीदारी के लिए गुरुवार का दिन शुभ है।

PunjabKesari

इन दिनों में न करें गैस चूल्हे की खरीदारी

बुधवार के दिन गैस चूल्हा या स्टोव नहीं खरीदना चाहिए। बुधवार के दिन सिर्फ गैस चूल्हा ही नहीं बल्कि ऐसा कोई भी सामान न खरीदें जो ज्वलनशील हो। इसके साथ ही शनिवार के दिन गैस चूल्हा को खरीदने से बचें। कहा जाता है कि शनिवार के दिन ईंधन से जुड़ा सामान घर लाने से पारिवारिक समस्याएं पैदा होती है।

किस दिशा में रखें गैस चूल्हा

- गैस चूल्हा रखने के लिए रसोई के दक्षिण पूर्व कोने को सबसे अच्छा माना गया है।
- दक्षिण- पश्चिम दिशा को राहु की दिशा माना जाता है। इस दिशा में गैस- चूल्हा रखने से रिश्तों में दरार और कलह का माहौल बनता बै।
- पश्चिम दक्षिण पश्चिम दिशा में गैस चूल्हा  रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
- उत्तर पश्चिम दिशा में रखा गैस चूल्हा आपको तरक्की के शीर्ष पर पहुंचा सकता है।

PunjabKesari

Related News