
नारी डेस्क: रुबीना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और महंगी एक्ट्रेस में जानी जाती है। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज से पहचान बनाई मगर एक वक्त था जब काम के लिए रिजेक्ट किया गया था, ये कहकर कि 'आपके चेहरे पर बहुत नेगेटिविटी है, कोई आपको हीरोइन नहीं बनाएगा। आज कभी लीड एक्ट्रेस नहीं बन सकती। आपको ऐसे चेहरे की वजह से विलेन वाले रोल ही मिलेंगे।'

चेहरे की वजह से मिलती थी रिजेक्शन
रुबीना दिलैक ने कहा कि जब मैंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो मुझे अपने ऊपर भरोसा नहीं था, मुझे अपने लुक्स पर भरोसा नहीं था। एक्ट्रेस ने बताया कि मैंने बहुत कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा था और उस वक्त मेरे चेहरे पर बचपना था। मेरा चेहरा थोड़ा मोटा था, जिसे बेबी फैट कहते है। चेहरे की वजह से लोग मुझे हिमाचली सेब कहते थे।

चेहरे पर बहुत नेगेटिविटी थी
अपनी इसी लुक की वजह से रुबीना को रिजेक्शन झेलना पड़ा। एक्ट्रेस ने कहा कि वो अपने लुक को लेकर इतनी इनसिक्योर थी कि वो खुद में कभी कॉन्फिडेंट फील नहीं करती थी। एक डायरेक्टर ने मेरे चेहरे को देखकर मुझे रिजेक्ट कर दिया। मेकर ने कहा कि आपके चेहरे पर बड़ी नेगेटिविटी है। आपको कोई हीरोइन नहीं बनाएगा। जबकि आज रुबीना एक एपिसोड का 60 से 80 हजार चार्ज करती है। रुबीना बिग बॉस 14 में एक सप्ताह में 5 लाख की मोटी रकम चार्ज करने वाली एक्ट्रेस थी। उनकी नेटवर्थ 30-31 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

वैसे तो रुबीना पहले से फेमस थी लेकिन बिग बॉस के बाद उनकी फैन फ़ॉलोइंग तेजी से बढ़ीं। उन्होंने 'शक्ति' में किन्नर बहू से खूब फेम हासिल किया। करियर की शुरुआत 'छोटी बहू' (2008) से की थी, अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी, खबरों के मुताबिक, गौरव खन्ना और रुबीना दिलैक इस सीजन के महंगे कंटेस्टेंट में से एक है।